खेलों में अपना करियर बनाएं और आगे बढ़े -- वालिया
- खेल को मनोरंजन नहीं बल्कि उसे करियर में शामिल करें
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
स्पीड बाल ऐसोसिएशन आफ पंजाब के उप अध्यक्ष बलविंदर सिंह के नेतृत्व में युवाओ को खेलो के प्रति उत्साहित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
राजीव वालिया ने समारोह में सम्बोधन करते हुए कहा कि गत दिनों स्पीड बाल ऐसोसिएशन आफ पंजाब द्वारा स्पीड बाल जज, रैफरी सरटीफिकेशन कोर्स का आयोजन कपूरथला में किया गया था। जिसमें स्पीड बाल के कोच रणजीत कौर और कोच गीता ने बढ़िया प्रदर्शन किया।
युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया ने स्पीड बाल कोच रणजीत कौर और गीता को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उन्होंने कहा खेल को मनोरंजन नहीं बल्कि उसे करियर में शामिल करें। उन्होंने यह भी बताया कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले को सरकारी नौकरी के अवसर भी मिलते हैं। इस अवसर गुरचरण सिंह, प्रदीप बजाज, अवदेश कुमार,लवप्रीत शामिल हुए।















No comments