ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक मेडिकल स्टोर पर हथियारबंद बदमाशों ने लूटे हजारो रुपए ...

- घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा में आरोपी केद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में एक मेडिकल स्टोर में घुस कर दुकानदार पर तेजधार दातर से हमला करने, सामान तोड़ने व गल्ले से 12 हजार रुपए की नगदी निकाल कर ले जाने के आरोप में दो लुटेरों के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में BNS की धारा 308(5),  351(1)(3), 324(4) के तहत FIR दर्ज की गई है। जाँच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपिओ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है।  

जानकारी अनुसार मनीश कुमार वासी चौक चेलिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई की शाम करीब 05:15 बजे वह अपने वर्करों के साथ अपने मेडिकल स्टोर पर मौजूद था। तभी एक बिना नंबरी बाइक पर मुंह बांधे दो युवक आए। जिनके हाथों में तेजधार दातर पकड़े हुए थे। उन्होंने आते ही मेरे ऊपर तेजधार दातर से वार किया। मैं बचाव के लिए अपनी कुर्सी से उठ कर साइड हो गया। जिस कारण दातर काउंटर पर लगा। फिर उन्होंने दूसरा वार किया जोकि काउंटर पर पड़े सामान पर लगा। जिस कारण काउंटर पर पड़ा सामान टूट गया।  इसके बाद उक्त बदमाशों ने जबरी उसके काउंटर के गल्ले से 12 हजार रुपए की नगदी निकाल ली और फरार हो गए।  

घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों की गतिविधि घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।  

पीड़ित ने बताया कि उसने अपने तौर पर उक्त दोनों लुटेरों की पड़ताल की तो पता चला कि मुंह बांधे युवकों में से एक युवक का नाम जसवीर सिंह वासी गांव रोली महितपुर जालंधर व दूसरे युवक का नाम चमकौर सिंह उर्फ कोरा वासी गांव धुंगड़ा जालंधर है। जिन्होंने मेरी मेडिकल स्टोर पर आकर जबरी 12 हजार रुपए की लूट की है और सामान भी तोड़ा है।   

मनीष कुमार की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ BNS की धारा 308(5),  351(1)(3), 324(4) के तहत FIR दर्ज कर आरोपिओ की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI बलदेव सिंह ने की है।  

No comments