कपूरथला GRP ने आर्म्स एक्ट का भगोड़ा किया काबू ....
- वर्ष 2022 में जालंधर के थाने में दर्ज ऑर्मज एक्ट के मामले में था PO
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
जीआरपी कपूरथला ने बुधवार को ट्रेनों की आवाजाही व रेलवे स्टेशन पर औचक चेकिंग अभियान दौरान ऑर्मज एक्ट के तहत भगौड़े आरोपी को पकड़ा है।
GRP के ASI शकील मोहम्मद ने बताया कि वह सीनियर कांस्टेबल जसकीरत सिंह व पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर 15 अगस्त के उपलक्ष्य में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। इस दौरान एक युवक जो संदिग्ध हालत में प्लेटफार्म पर घूम रहा था को पकड़ कर नाम पता पूछा तो वह टाल मटोल करने लगा। जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उसने अपना नाम वंश अनु पुत्र संजय कुमार निवासी गांव नागरा न्यू रतन नगर नजदीक गंदा नाला थाना मकसूदां जालंधर बताया।
जब जीआरपी ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उक्त युवक के खिलाफ 4 नवंबर 2022 में जालंधर थाने में ऑर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से वह फरार चला आ रहा था। अदालत में पेश न होने के चलते वह पीओ घोषित हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जिसे बुधवार को कपूरथला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ लिया और माननीय अदालत में पेश कर उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।















No comments