कपूरथला में ट्रेक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने सिविल के बाहर लगाया धरना ...
- परिजनों के ब्यान के बाद आरोपी के खिलाफ होगी FIR दर्ज -- SHO
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में गांव डडविंडी के पास ट्रेक्टर पर सवार होकर साथियों के साथ काम पर जा रहे एक प्रवासी मजदूर की गिर कर गंभीर घायल होने की खबर है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। जहां ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन मजदूर की मौत की खबर उसके परिजनों को नहीं दी गई। जब करीब 2 घंटे बाद परिजनों को मालूम हुआ तो उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंच ट्रेक्टर चालक अन्य प्रवासी मजदूर को घेर लिया। वहीँ पुलिस की ढीली कार्यवाही को देखते हुए देर शाम मर्तक के परिजनों ने सिविल के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए ट्रेफिक जाम कर दिया।
धरने और ट्रेफिक जाम की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेड़ा और सिटी थाना -2 के SHO मंजीत सिंह ने रोष कर रहे मर्तक के परिजनों को कार्यवाही हेतु संबंधित थाना में बयान दर्ज करवाने के बाद उचित कार्यवाही करने की बात समझा कर लगभग आधे घंटे के बाद धरना समाप्त करवाया।
ठेकेदार अशोक वासी गांव शेखूपुर ने बताया कि वह निर्माणाधीन इमारतों में लैंटर डालने का काम करता है। वह अलग-अलग जगहों पर निर्माणाधीन इमारतों में लैंटर डालने के लिए अपने साथ लेबर लेकर काम पर जाता है। गांव डडविंडी में भी काम चल रहा है। बुधवार को वह गांव डडविंडी में बन रही नई इमारत में लैंटर डालने के लिए 5-6 मजदूरों को साथ लेकर ट्रेक्टर से जा रहा था। ट्रेक्टर के पीछे लैंटर डालने वाली मशीन डाल रखी थी। सभी मजदूर ट्रेक्टर पर बैठे हुए थे। प्रवासी मजदूरों में एक प्रवासी मजदूर अशोक पुत्र फुदेना माहतो वासी गांव शेखूपुर भी शामिल था। जिसने कथित तौर पर शराब पी रखी थी और उसे काम पर साथ ले जाने के लिए मना भी किया गया। मगर वह नहीं माना और कहने लगा कि अगर वह काम पर नहीं जाएगा तो उसकी दिहाड़ी टूट जाएगी।
वह जबरी ट्रेक्टर पर बैटरी वाली जगह के पास बैठ गया। जब वह डडविंडी से लगभग एक किमी पीछे थे तो अचानक वह ट्रेक्टर से गिर पड़ा और घायल हो गया। ट्रेक्टर में बैठे अन्य मजदूर मौके से भाग गए। घायल को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया। मगर एंबुलेंस लेट हो गई। तभी उसने एक कार चालक को रोका और कपूरथला सिविल अस्पताल लेकर आ रहा था। तभी रास्ते में एंबुलेंस आती दिखी। कार रोक कर 108 एंबुलेंस में घायल अशोक को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अशोक की माता सोनिया, पत्नी फूला देवी व भाई सनजीत निवासी शेखूपुर ने बताया कि पहले तो उसके भाई की मौत के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया गया। जब उन्हें मौत के बारे में पता चला तो वह तुरंत पारिवारिक सदस्यों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और ट्रेक्टर चालक प्रवासी मजदूर से हादसे संबंधी पूछा तो चालक ने कहा कि अशोक की मौत ट्रेक्टर से गिर कर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक की मौत ट्रेक्टर से गिरने से नहीं हुई है। संदेह है कि अशोक की मौत लैंटर डालने समय पैड से गिर कर हुई है। जब उन्होंने शवगृह में पड़ी अशोक की लाश देखी तो उसके ऊपर से ट्रेक्टर गुजरा हुआ था। जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक 3 बच्चों (2 लड़कियां व 1 लड़के) का पिता था।
जब इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी SHO हरगुरदेव् सिंह बताया कि मृतक अशोक के परिजन थाने में आए हुए है। ब्यान के बाद ही अगली कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की जायगी।















No comments