कपूरथला में युवती को प्यार में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध, पर्सनल फोटो वायरल, युवक पर FIR दर्ज ....
- पुलिस जाँच में आरोप सही, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक युवक ने पहले युवती को झूठे प्यार में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाए। फिर अश्लील वीडियो बनाई। बाद में विदेश जाकर सोशल मीडिया पर युवती की पर्सनल फोटोज व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की खबर है। वहीँ युवती की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 66सी, 66ई, आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी मनदीप कौर ने भी की है।
जानकारी अनुसार औजला योगी निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रणजीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी गांव बूट ने पहले उसे झूठे प्यार में फंसा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब उसने विदेश जाकर सोशल मीडिया स्नैपचैट, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पर्सनल फोटोज व वीडियो वायरल कर दी।
सोशल मिडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद पीड़ित युवती ने शिकायत थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर आरोपी पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 66सी, 66ई, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।















No comments