दुखद खबर --- उर्दू के सीनियर पत्रकार तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दुनिया से हुए अलविदा ...
- कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियशन (रजि.) के सरपरस्त भी थे
-पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शनिवार शाम 4 बजे लक्ष्मी नगर शमशान घाट में होगा संपन्न
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला से सीनियर पत्रकार और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरिंदर नाथ मडिया का आज लंबी बीमारी के बाद निधन होने की खबर है। इस दुखद खबर से उनके परिचितों पत्रकारिता से जुड़े लोगो में शोक की लहर है। उनके परिजन और परिचित उनके परिवार से शोक वयक्त कर रहे है।
इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए उनके भतीजे सौरव ने दुखी मन से बताया कि वह काफी लम्बे समय से बीमार थे। और आज सुबह उनकी हर्दय गति रुकने से देहांत हो गया है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4 बजे लक्ष्मी नगर शमशान घाट में सम्पन्न होगा।
बता दे कि सुरिंदर नाथ मड़िया उर्दू अखबार के पत्रकार भी थे। और कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियशन (रजि.) के सरपरस्त भी थे। उर्दू के सीनियर पत्रकार सुरिंदर नाथ मडिया के देहांत के बाद परिवार समाजिक, धार्मिक और राजनितिक नेता उनके परिवार से दुःख प्रकट करने के साथ साथ सांत्वना प्रकट कर रहे है।















No comments