कपूरथला में एक ज्वेलर के घर को 2 चोरो ने बनाया निशाना, चोर CCTV में कैद ...
- पुलिस ने FIR दर्ज कर एक चोर को किया काबू, एक फरार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के क़स्बा बेगोवाल क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोरों के खिलाफ बेगोवाल पुलिस ने FIR दर्ज कर एक आरोपी को काबू भी कर लिया है। जबकि अन्य एक आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हालाँकि चोर घर में लगे CCTV केमेरे में भी कैद हो गए है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी अरविंदर जीत सिंह ने बताया कि ज्वेलर के कर्मी के बयान पर केस दर्ज करने के बाद फरार हुए चोर की तलाश की जा रही है।
जाँच अधिकारी ने यह भी बताया कि चोरों ने ज्वेलर के घर से 5 घड़िया, 2 आईफोन समेत तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक की पासबुक के अलावा अन्य कीमती सामान चुराया था।
जानकारी अनुसार स्वप्नपंजा मूल वासी कलकत्ता हाल वासी बसंत नगर वार्ड नं.1 बेगोवाल ने पुलिस को बताया कि वह प्रिंस ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता है। अब प्रिंस ज्वेलर्स के मालिक का सारा परिवार विदेश गया हुआ है। जिन्होंने घर की पूरी जिम्मेवारी मुझे दी है।
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि 5/6 अगस्त की मध्यरात्रि को वह प्रिंस ज्वेलर्स के घर को अच्छी तरह से लॉक कर अपने कमरे में चला गया। जब अगले दिन सुबह घर आया तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। ऐसा लग रहा था जैसे घर में चोरी हुई हो। उसने जब घर में पड़े सामान की जांच की तो पता चला कि घर से 5 घड़िया, 2 आईफोन समेत तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक की पासबुक के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था।
CCTV फुटेज से मालूम हुआ कि दो अज्ञात चोर घर में देर रात करीब 2-3 बजे दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। उसने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। CCTV कैमरे से ज्ञात हुआ कि यह चोरी अर्जुनप्रीत सिंह उर्फ अर्जुन व गगन दोनों निवासी वार्ड नं.10 बेगोवाल ने की है। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत थाना बेगोवाल पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों चोरों के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आरोपी अर्जुनप्रीत सिंह उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी गगन अभी फरार है।















No comments