ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में खिलौना पिस्तौल की मदद से लूट की कोशिश, FIR दर्ज ....

- महिला सहित दो लोगों ने घर में घुसकर लूटने की कोशिश करने वालो को किया काबू   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में महिला समेत दो लोगों ने पहले एक घर की डोर बेल बजाई। डोर बेल की आवाज सुन कर एक महिला ने दरवाजा खोला। जैसे की दरवाजा खुला तो बाहर खड़े व्यक्ति ने महिला को धक्का दे दिया और महिला साथी के साथ घर में घुस कर खिलौना पिस्तौल की मदद से महिला को लूटने की कोशिश की। मगर उन्हें क्या पता था कि महिला का बेटा भी घर में मौजूद है। 

महिला के शोर मचाने पर बेटा कमरे से बाहर आया और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने घेराबंदी कर लूटने की नियत से आए महिला समेत दोनों लोगों को काबू कर लिया और थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। जिनके खिलाफ धारा 393, 452, 341 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  

जानकारी अनुसार करन अग्रवाल निवासी ग्रेटर कैलाश नजदीक खान अस्पताल ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि बीते दिन सायं 07:30 बजे वह अपने घर में मौजूद था। तभी घर की डोर बेल बजी। मां शबीना अग्रवाल घर का दरवाजा खोलने गई। जब मां ने दरवाजा खोला तो एक सरदार व्यक्ति जिसने दाड़ी व केस रखे हुए थे। उसके साथ एक महिला भी थी। दोनों ने मेरी मां को धक्का मारा और खिलौना पिस्तौल (लाइटर पिस्टल) दिखा कर लूटने की कोशिश की।  

तभी मां ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुन कर मैं भी बाहर निकला और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। जिन्हें काबू किया गया। जिसके बाद इसकी सूचना थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला समेत दोनों आरोपियों को कब्जे में ले लिया। पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम मनजीत सिंह निवासी गली नं.3 बाबा फतेह सिंह नगर फगवाड़ा व हरजिंदर कौर निवासी मोहल्ला सूदां शेखूपुर बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 393, 452, 341 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।   

No comments