कपूरथला मॉर्डन जेल में कैदी दवारा सुपरिटेंडेंट को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज ....
- आरोपी कैदी के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉर्डन जेल में तलाशी अभियान दौरान जेल सुपरिटेंडेंट के आदेशों के बावजूद एक कैदी दवारा हाई सिक्योरिटी जोन (बी) में लगे पर्दों को हटाने से मना करने, सुपरिटेंडेंट से दुर्व्यवहार, जान से मारने की धमकी व हमला करने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद जेल के अन्य अधिकारियों व CRPF सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर ने कैदी को काबू किया और इसकी शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कैदी के खिलाफ धारा 353, 506, 186 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट नवदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल के अंदर तलाशी दौरान सुपरिटेंडेंट की ओर से हाई सिक्योरिटी जोन (बी) के कैदियों को बरामदे में जंगले ऊपर लगे पर्दों को हटाने की हिदायत की गई। इस दौरान कैदी दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा निवासी गांव ढाहां रुपनगर ने पर्दा हटाने से मनाही की। जब गार्द द्वारा पर्दा हटाया गया तो कैदी ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जब उससे सख्ती से पेश आया गया तो उक्त कैदी ने सुपरिटेंडेंट के साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी गई तथा हमला करने की कोशिश की गई।
तभी मौके पर मौजूद सहायक सुपरिटेंडेंट ज्योति, प्रभजोत सिंह, नवदीप सिंह व सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर राज कुमार ने कैदी को काबू किया। उक्त कैदी ने ऐसा करके कानून की उल्लघंना की है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया है। ड्यूटी में विघ्न डाला है। जान से मारने की धमकी दी है। हमला करने की कोशिश की है। थाना कोतवाली पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत के आधार पर आरोपी कैदी के खिलाफ धारा 353, 506, 186 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
















No comments