कपूरथला में विवाहिता से दहेज़ की खातिर मारपीट, 3 पर FIR दर्ज ...
- महिला के पति, ससुर व ननद पर केस दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक विवाहिता को दहेज की खातिर तंग परेशान व मारपीट करने के आरोप में पति, ससुर व ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सुल्तानपुर लोधी में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जानकारी अनुसार मनजीत कौर निवासी गांव झल्ल लेईवाला ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी शादी बिक्रमजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव करनैल गंज के साथ पूरे रीति रिवाजों के साथ हई थी। शादी के दौरान माता-पिता ने अपनी हैसियत मुताबिक दहेज दिया था। मगर शादी के कुछ माह बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने के लिए तंग परेशान करने लगे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उसके साथ दहेज को लेकर मारपीट करने लगे।
जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी पति बिक्रमजीत सिंह, ससुर बलवीर सिंह निवासी गांव करनैल गंज भुलत्थ व ननद सतिंदरजीत कौर निवासी गांव तलवंडी चौधरियां पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 498ए आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

.jpeg)














No comments