ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में हाईटेक नाके पर 3 नशा तस्कर काबू , 100 ग्राम हेरोइन बरामद ...

- थाना ढिलवां में FIR दर्ज, अमृतसर वासी है तस्कर, एक दिन का पुलिस रिमांड   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला पुलिस ने हाईटेक नाके पर चेकिंग दौरान अमृतसर वासी तीन कार सवार नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी पुष्टि SHO रमनदीप कुमार ने करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। आरोपियों से सप्लाई चैन के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

ढिलवां थाना SHO रमनदीप कुमार से मिली जानकारी अनुसार ASI लखबीर सिंह अपराधिक तत्वों की तलाश में हाईटेक नाका टीम के साथ नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अमृतसर की तरफ से एक शेवरलैट कार नंबर PB-36- J-7170 आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कार को रोका। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने उक्त युवको से पूछताछ की और तलाशी ली। जिनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।  

आरोपिओ की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र पलविंदर सिंह, जतिंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह दोनों निवासी नाइयां वाला चौंक बाबा बकाला अमृतसर रुरल व वरिंदरजीत सिंह पुत्र प्रगट सिंह वासी पत्ती बाबा बुड्‌ढा सिंह वासी बाबा बकाला अमृतसर के रूप में हुई है।  

ढिलवां थाना पुलिस ने काबू किये तीनों आरोपी नशा तस्करो के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। SHO रमनदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान आरोपिओ से नशे के नेटवर्क संबंधी पूछताछ की जा रही है।  

No comments