कपूरथला में विवाहिता के कपड़े फाड़ छेड़छाड़ और मारपीट, उसके दो जेठो पर FIR दर्ज ....
- महिला की कोर्ट मरीज से सहमत नहीं थे आरोपी, बुरी नजर रखते थे महिला पर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव सिधवां दोना में एक विवाहिता के साथ उसी के 2 जेठो दवारा उसके कपड़े फाड़ छेड़छाड़ करने व मारपीट का मामला सामने आया है। वहीँ पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर थाना सदर में दोनों आरोपिओ के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 118(1), 74, 324(4) ,3(5) के तहत FIR दर्ज कर जाँच की जा रही है। इसकी पुष्टि सदर थाना SHO सोनमदीप कौर ने करते हुए बताया कि फिलहाल तफ्तीश जारी है और अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जसपाल कौर वासी गांव सिधवां दोनां ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 अप्रेल 2023 को रछपाल सिंह के साथ हुई थी। दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज करवाई थी। लेकिन उसके जेठ तरविंदर सिंह उर्फ बंबा व अवतार सिंह उर्फ टिक्का दोनों हमारी शादी से नाखुश थे। अवतार सिंह उर्फ टिक्का मेरे पर बुरी नजर रखता था।
4 अगस्त को सुबह लगभग 8 बजे उसका पति सोया हुआ था। और वह बाथरुम से नहा कर बाहर निकली तो जेठ अवतार सिंह ने मुझे पकड़ लिया और बाथरुम की तरफ खींचने लगा। जब मैने विरोध किया तो उसने मेरी टी-शर्ट खींच कर फाड़ दी और गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। तभी वहां पर तरविंदर सिंह भी आ गया। जिसने मेरे साथ मारपीट की।
सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 118(1), 74, 324(4) ,3(5) के तहत केस दर्ज किया है। सदर थाना SHO सोनमदीप कौर ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।















No comments