ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की कुलविंदर कौर बनी यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन की प्रदेश प्रधान ....

- सेहत सेवाओं में नर्सिंग केडर की महत्ता को उचित स्थान दिलाना लक्ष्य 

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

पंजाब के नर्सिंग अधिकारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक जिला अस्पताल मोहाली में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसमिति से स्टेट यूनियन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। और सर्वसमिति से कपूरथला की कुलविंदर कौर कंवल को प्रदेश प्रधान नियुक्त किया गया। 

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य नर्सिंग केडर की लंबे समय से लंबित मांगों व त्रुटियों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने व सेहत सेवाओं में नर्सिंग केडर की महत्ता को उचित स्थान दिलाना है।  

जिला अस्पताल मोहाली में हुई बैठक में यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन पंजाब के पदाधिकारियों ने सर्वसमिति से कुलविंदर कौर कंवल को प्रदेश प्रधान नियुक्त किया। शनिवार को कपूरथला पहुंचने पर प्रदेश प्रधान का स्वागत किया गया। और सभी स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर SMO डॉ.संदीप धवन, दलजीत कौर, जसवीर कौर, संदीप कौर, हरसिमरन सिंह व समूह नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था।  

No comments