बड़ा हादसा --- पंजाब में बाढ़ में बही इनोवा कार, 9 की मौत, 2 लापता, एक को किया रेस्क्यू ...
- सभी एक ही परिवार के सदस्य, नवांशहर में किसी शादी समारोह में जा रहे थे, चो खड्ड पार करते हुए हुआ हादसा
खबरनामा इंडिया, कुलदीप। पंजाब
पंजाब में हिमाचल के नजदीक क्षेत्र जेजो दोआबा में आज रविवार को भारी बारिश के कारण एक इनोवा कार के चो खड्ड में बहने की खबर है। बताया जा रहा है कि इनोवा में 12 लोग सवार थे। जिनमे से 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग अभी लापता हैं। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंचे स्थानीय लोग, NDRF की टीम और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। उन्होंने एक व्यक्ति को रेस्क्यू भी कर लिया है। जिस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होशियार पुर से संसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल भी घटना स्थल पर पहुँच गए है।
पुलिस के अनुसार लापता हुए 2 लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने अभी तक 9 शव बरामद कर लिए हैं। यह लोग हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। हिमाचल के जिला ऊना के देहला वासी यह लोग गाड़ी में सवार होकर पंजाब के नवांशहर आ रहे थे। इस दौरान खड्ड पार करते हुए यह हादसा हो गया। बारिश ज्यादा थी पानी का बहाव तेज था। इसलिए उनकी गाड़ी सड़क से खड्ड में बह गई।
होशियारपुर के SSP सुरेंद्र लांबा के अनुसार सुबह से भारी बारिश हो रही थी। इस कारण चो खड्ड में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में ही इनोवा कार फंस कर बह गई। घटना के बाद सबसे पहले स्थानीय लोगो ने मोके पर पहुँच रेस्क्यू शुरू किया। लोगों ने JCB मंगवा कर लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया। इस दौरान लोगों ने एक व्यक्ति को भी बचा लिया है। जो कार में फंसा हुआ था। इसके अलावा बाकी सभी लोग गाड़ी के दरवाजे खोलकर बाढ़ में बह गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर NDRF की टीम को बुलाया। टीम के आने के बाद लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। इस तलाश में अब तक 9 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। बाकी लापता लोगों के लिए खड्ड में तलाशी अभियान जारी है। सभी लोग हिमाचल से पंजाब के नवांशहर बारात में आ रहे थे। सभी लोग एक ही परिवार परिवार के हैं। गाड़ी में सवार लोगों की पहचान दीपक पुत्र सुरजीत भाटिया, सुरजीत पुत्र गुरदास राम, परमजीत कौर, सरूप चंद, बिंदर, शिन्नो, भावना (18), अंजू (20), हरमीत (12) सभी वासी देहला हिमाचल के रूप में हुई है।















No comments