कपूरथला में एक व्यापारी पर धोखाधड़ी और चोरी के आरोप, तीन पर FIR ....
- निगम से किराए पर ली 2 दुकानो को बेचने के आरोप, गद्दे चोरी, पुलिस ने 8 माह बाद की कार्रवाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में एक फर्नीचर व्यापारी पर उसके पड़ोसी व्यापारी ने धोखाधड़ी करने, गाली गलौच और दुकान में घुसकर लाखो के गद्दे चोरी करने के गंभीर आरोप लगाए है। वही पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 8 माह की तफ्तीश के बाद सिर्फ ट्रेस पासिंग और चोरी की धाराओं 457, 380 के तहत व्यापारी दंपति तथा उनके बेटे पर FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के SHO मंजीत सिंह ने बताया कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता सतीश वालिया निवासी करोल बाग ने बताया कि उसने 2 मई 2015 को किये इकरारना अनुसार अमृतसर रोड पर स्थित दो दुकाने संजीव शर्मा से 30 लाख रुपए में ली थी। इकरारना के अनुसार उन्होंने 25 लाख के विभिन्न चेक तथा 5 लाख रुपए नकद देकर दुकानों का कब्जा ले लिया था। जहाँ वह तभी से AS फर्निशिंग के नाम पर काम करते थे। उनके पास स्लीपवेल गद्दे तथा अन्य फर्नीचर के सामान की एजेंसी ली हुई थी। सतीश वालिया ने यह भी बताया कि उक्त संजीव उनसे समान भी उधार लेता था। और उधार धीरे धीरे साढ़े 22 लाख तक पहुँच गया। जब उससे उधार पैसे मांगे तो वह उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को शाम जब वह अपनी दुकान बंद करने लगा तो संजीव शर्मा तथा उसकी पत्नी सुकोमल तथा बेटा दिव्यांश उनसे गाली गलोच करने और जान से मारने की धमकियां देने लगे। अगले दिन जब वह दुकान पर आए तो उक्त महिला ने उन्हें दुकान खाली करने को कहा तथा अपने कपड़े फाड़ कर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। और उन्हें दुकान खोलने नहीं दी। तभी मौके पर पुलिस को बुलाया गया तो पुलिस ने देखा दुकान के अंदर से लॉक लगा हुआ था। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी ने उनकी दुकान के अंदर पड़े लाखो रुपए के गद्दे भी चुरा लिये है। जो आरोपी की दुकान में कथित पडे थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने इकरारनामा के अनुसार निगम से दुकान भी कथित उसके नाम नहीं करवाई है। वहीँ SSP को दी शिकायत के बाद अधिकारियों ने पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की तथा दस्तावेजों की मुकम्मल जांच कर रिपोर्ट बनाकर DA लीगल को भेजी गई। DA लीगल की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी संजीव, सुकोमल और दिव्यांश के खिलाफ धारा 457, 380 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
इसकी पुष्टि सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने करते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश तथा DA लीगल की रिपोर्ट के बाद तीनों आरोपियों पर यह FIR दर्ज की गई है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

.jpeg)













No comments