ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में एक स्कूल बस बेकाबू हो पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत ....

 - घटना में पांच घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज   

खबरनामा इंडिया बबलू। लुधियाना     

पंजाब के लुधियाना में क़स्बा जगराओं के रायकोट रोड पर आज सुबह एक निजी स्कूल की बेकाबू होकर बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत भी हो गई है। जबकि 5 छात्रों के गंभीर घायल होने की खबर है। घटना के बाद मोके पशर पहुंचे लोग भड़क गए और उन्होंने जाम भी लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। 

मृतक की पहचान गुरमन सिंह (7 वर्ष) वासी गांव अखाड़ा के रूप में हुई है। परिवार के एकलौते बच्चे गुरमन के पिता सतनाम सिंह ट्रैक्टर मैकेनिक हैं। जब्कि घायलों में आकाशदीप कौर, सुखमन सिंह, गुरलीन कौर, अर्शदीप कौर और गुरसाहिब सिंह शामिल हैं। पांचों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

पुलिस अनुसार एक निजी स्कूल की बस रायकोट रोड पर पड़ने वाले अखाड़ा गांव से छात्रों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। बस में करीब 25-30 छात्र सवार थे। आज सुबह लगभग 7 बजे बस बेकाबू होकर अचानक पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बच्चे दर्द से चीख रहे थे।  

ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बाकी घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस की टीमें और बच्चों के पेरेंट्स भी पहुंच गए। गुरमन सिंह का सिर का एक हिस्सा शरीर से अलग हो चुका था। माता-पिता बेटे का शव देखकर बेसुध हो गए। 

No comments