ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने बाइक चोर किया काबू, 5 चोरी के बाइक बरामद ....

 - चोरी की बाइक सहित किया था काबू , निशानदेही पर 4 और बाइक मिली, अदालत ने जेल भेजा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला CIA स्टाफ स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक चोर युवक को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। और उस की निशानदेही पर चोरी की 4 और बाइक भी बरामद की गई है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर उससे  गया है। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किये आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मारपीट का मामला फगवाड़ा में दर्ज है। आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने उसे जेल भजे दिया है।   

CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया ASI जसबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आपराधिक तत्वों की तलाश में गांव रजापुर मोड़ के नजदीक नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को देख घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। और उससे पूछताछ की गई।  

पूछताछ में उसने अपना नाम प्रिंस पुत्र मंगत राम निवासी जग्गू शाह डेरा कपूरथला बताया। जब पुलिस टीम ने उससे बाइक के दस्तावेज दिखने को बोलै तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने माना कि यह बाइक चोरी की है। पूछताछ के चलते पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 4 और चोरीशुदा सप्लेंडर बाइक बरामद कर ली है। अभी तक पुलिस ने आरोपी से कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद किए है।  

ASI जसबीर सिंह की शिकायत पर थाना सदर में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीँ आज पुलिस दवारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के बाद अदलात ने उसे जेल भेज दिया है।  

No comments