ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA ने बाइक सवार दो नशा तस्कर किए काबू, 100 ग्राम हेरोइन बरामद, FIR दर्ज ...

- पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बाइक सवार नशा तस्करों को रंगे हाथ किया काबू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला CIA स्टाफ पुलिस ने गश्त के दौरान कोट गोबिंदपुर के समीप बाइक सवार दो नशा तस्करों को हेरोइन लेकर आते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है। 

 सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एएसआई केवल सिंह पुलिस टीम के साथ गांवों में गश्त कर रहे थे। इस दौरान गांव कोट गोबिंदपुर की तरफ से एक सप्लेंडर बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गए और पीछे की तरफ मुड़ने लगे। तभी उनका मोटरसाइकिल स्लिप हो गया और वह गिर पड़े। पुलिस ने तुरंत पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। 

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सन्नी निवासी गांव खोजेवाल व सपाइया उर्फ रहमान निवासी डेरा कोट करार खां नजदीक समाध साबर कोटि कपूरथला बताया। जब पुलिस टीम ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि उनसे और भी कई अहम खुलासे हो सकते है।  

No comments