कपूरथला में आजादी दिवस पर DC ने फहराया तिरंगा, देखे फोटो ...
- शहीदों की कुर्बानियों को याद किया और DC ने कहा कि सहीदो की कुर्बानियों से ही देश को मिली आजादी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में आज 78वें आजादी दिवस के उपलक्ष में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गुलाबी रंग की पगड़ी पहन मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे DC कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने झंडा फहराया और सलामी दी। वही उनके साथ एसएसपी कपूरथला और जिले की टीम भी मौजूद थी।
DC कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने झंडा फहराने की रस्म के बाद परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। वहीँ इस आयोजन में जहाँ स्कूली बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर आज़ादी दिवस पर देश प्रेम की भावना दर्शाई, वहीँ शहर के बाजार और विभिन्न स्थानों पर तिरंगे लहराते हुए दिखे। डीसी ने जहां शहीदों को याद करते हुए उनकी कुर्बानियों की वजह से ही देश को स्वतंत्रता मिलने की बात कही। और सभी देशवासिओ को बधाई दी।
वहीं एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने देशवासियों को आजादी दिवस की बधाइयां देते हुए जनता की सुरक्षा में जिला पुलिस की ततपरता बयान की। उन्होंने कपूरथला वासिओ को जहां बधाई के साथ साथ विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए जिला पुलिस हमेशा तत्पर है और रहेगी।





















No comments