Breaking --- कपूरथला के एक पंप पर लूट, लुटेरों ने करिंदों को किया घायल ....
- घायल हुए दोनो कारिंदो का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार, DSP ने मोके पर पहुँच जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी में आज मंगलवार देर शाम गांव जब्बोवाल के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर कुछ हथियारबंद लुटेरों दवारा कर्मिओ पर हमला कर लूट करने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस घटना में लुटेरों के हमले से पम्प पर काम करने वाले दो कर्मी घायल भी हुए है। जिन्हे लोहोयां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
इस बारे डीएसपी सुलतानपुर लोधी बबंदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद वह टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे है। जिस पम्प पर वारदात होने की खबर है वहां अभी कोई नहीं है। फ़िलहाल जाँच की जा रही है।
बता दे आजादी दिवस को लेकर जहाँ जिला पुलिस जनता को सुरक्षित होने और पुलिस के पुख्ता प्रबंध होने के दावे कर रही है। इन हालातो में लुटेरों द्वारा पम्प लूटने की घटना पुलिस के पुख्ता प्रबंधों पर सवालिया निशान लगा रही है।
गांव जब्बोवाल में SR पेट्रोल पम्प के मालिक जोगराज सिंह ने Kni को बताया कि देर शाम उनके पम्प पर एक बाइक पर तीन हथियारबंद लुटेरे आये और उन्होंने उनके कारिंदों आंनद कुमार और संतोष शुक्ला पर तेजधार हथियारों से हमला कर गभीर घायल कर दिया। घटना में घायल कर्मिओ को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गे है। पम्प मालिक जोगराज सिंह ने यह भी बताया कि लुटेरे कितने रुपए की लूट करके गए है इस बारे अभी कोई अंदाजा नहीं है। प्राथमिक जाँच में 20 से 25 हज़ार की लूट होने की बात कही जा रही है।
वहीँ लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे डीएसपी बबनदीप सिंह ने जांच शुरु कर दी है।















No comments