ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में हर घर तिरंगा फहराने के लिए उत्साह --- आज डाकघर से 4500 से अधिक झंडे बिक्री ...

- देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए हर घर तिरंगा अभियान का हुआ आगाज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों को देश प्रेम के प्रति बढ़ावा देने के लिए हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही इस मुहीम में भाग लेने हेतु कपूरथला के लोग बेहद उत्साहित दिख रहे है। इस मुहीम में जनता के लिए मुख्य डाकघर में कई साइज के तिरंगे झंडे भी उपलब्ध है। जानकारी अनुसार आज मुख्य डाकघर से 4500 से अधिक तिरंगे झंडे लोगो ने खरीद किये है। वहीँ लोग डाकघर में लगे सेल्फी पॉइंट पर झंडे के साथ फोटो खींच कर सोशल मिडिया पर भी अपलोड कर अपना देश प्रेम दर्शा रहे है।   

बता दे की भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके जोर-शोर से "हर घर तिरंगा" मुहीम चलाई जा रही है। हालाँकि यह वर्ष 2022 में यह आजादी का अमृत महोत्सव के नाम लॉन्च की गई थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को देश प्रेम के लिए प्रेरित करने के मंतव्य से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा मुहीम शुरू की गई। इस में ज्यादा से ज्यादा घरों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का लक्ष्य है।  

इस मुहिम में सहयोग देने के लिए जहां निजी दुकानदार विभिन्न्न तरह के तिरंगे झंडे उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं डाक विभाग द्वारा डाकघर में विभिन्न साइज के तिरंगे झंडे उपलब्ध है। डाकघर अधिकारिओ से मिली जानकारी अनुसार आज 4500 से अधिक तिरंगे झंडे लोगों ने खरीदे हैं। और डाकघर परिसर में उपलब्ध करवाये गए सेल्फी पॉइंट पर लोग अपने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। 

दूसरी तरफ जिला प्रशासन लोगों को तिरंगा फहराने के साथ-साथ तिरंगे से जुड़े नियम की पालना करने और तिरंगे की मान मर्यादा और नियमो को ध्यान में रखते हुए तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहा है।  

No comments