कपूरथला में घर-घर तिरंगा के तहत 245वी बटालियन के जवानो ने बाइक रैली निकाली ...
- तिरंगा को लहराते हुए लोगो को देश भक्ति प्रति किया प्रेरित
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
SITC कैंपस कपूरथला से आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 245वी बटालियन के कमांडेंट ब्रिज लाल के नेतृत्व में 78वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित घर घर तिरंगा मुहीम दौरान बाइक राइडिंग रैली का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न क्षेत्रो से होती हुई 15 किमी तक चली रैली ने देश के गया।
यह बाइक राइडिंग रैली SITC कैंपस से शुरू होकर अमृतसर चुंगी, शालीमार बाग, गौशाला, श्री सतनारायण मंदिर, बस स्टैंड, डीसी चौक, सैनिक स्कूल, ठंडी सड़क, शिव मंदिर चौक, सिविल अस्पताल, चारबंती चौक, मस्जिद चौक, सर्कुलर रोड, मंसूरवाल दोना, सुल्तानपुर लोधी बाईपास, आत्मा सिंह अर्बन एस्टेट, मिनी सचिवालय, नूरपुर दोना, कादु पुर, चुहारवाल चुंगी, मस्कवेड चौक, श्री गुरु नानक देव जी बायोडायवर्सिटी पार्क, कजली वेटलैंड और फिर 245वीं बटालियन के परिसर तक लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सम्पन्न हुई।
रैली के दौरान देशभक्ति के गाने बजाने से सरा माहौल देश प्रेम के रंग में रंग गया। हर बाइक पर भारत का गौरवशाली तिरंगा झंडा लगा था। घर-घर तिरंगा, साधी शान तिरंगा के नारों से कपूरथला शहर गूंज उठा। इस बाइक रैली में डॉ. अंबेडकर मिशन सोसायटी के अध्यक्ष गुरमुख ढोढ और आनंद मोहन उपल भी शामिल हुए।















No comments