बंग्लादेश में हिंदु मंदिरों पर हुए हमलों के खिलाफ एक जुट हुए कपूरथला के सनातनी .....
- सनातनी बंधुओ दवारा कल 14 अगस्त को निकाला जायगा विशाल रोष मार्च
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदु समुदाय और मंदिरों पर हुए हमलों के खिलाफ एक जुट हुए कपूरथला के सनातनी लोगो की भावनाये भारत सरकार तक तक पहुँचाने के लिए कल 14 अगस्त को विशाल रोष मार्च निकाला जायगा। यह फैसला आज धर्म सभा परिसर में सनातन सुरक्षा समिति की एक बैठक में लिया गया। यह बैठक अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हूई। जिसमे 200 से अधिक सनातनी बंधुओ ने उपस्थित होकर बंग्लादेश में हिंदु समुदाय और मंदिरों पर हो रहे हमलों की कडे शब्दों में निंदा भी की गई।
इस बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 14 अगस्त को निकाले जाने वाला विशाल विरोध मार्च सांय 5.00 वजे सनातन धर्म सभा से शुरू होकर सत नारायण बाजार, सदर बाजार, जलौखाना चौंक, शालीमार बाग से होता हुआ सनातन धर्म सभा में संपन्न होगा। आज हुई बैठक में सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक एवम राजनीतिक संस्थाओं से संबंधित सनातनी बंधुओं ने राजनीति से ऊपर उठकर बतौर सनातनी भाग लिया।
बैठक में विजय खोसला,नरेश पंडित, चेतन सूरी, दीपक सलवान, दीपक मदान, अनिल शुकला, कुलदीप सिंह, कमल मल्होत्रा, कुलदीप शर्मा, मनोज अरोड़ा हैपी, राजेश पासी, नरोत्तम शर्मा, मधू सूद, पंकज आनंद, उमेश शारदा, गुलशन शर्मा, गुलशन हैपी, एडवोकेट चंद्र शेखर, एडवोकेट नितिन शर्मा के इलावा सैंकड़ों सनातनी भाई एवम बहनें उपस्थित थी।















No comments