ब्रेकिंग न्यूज़

श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी --- अरुण खोसला

- DC और SSP कपूरथला को दिये निमंत्रण पत्र   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

श्री राधा कृष्ण सेवा समिति की तरफ से फगवाड़ा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 24 अगस्त दिन शनिवार को सजायी जाने वाली विशाल शोभा यात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। यह जानकारी समिति प्रधान एवं पूर्व मेयर अरुण खोसला ने बताया कि शोभायात्रा की शोभा बढ़ाने के लिये गणमान्यों को निमंत्रण पत्र देने का सिलसिला लगातार जारी है।   

DC अमित कुमार पंचाल और SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता को हाल ही में निमंत्रण पत्र सौंपे गये हैं। इसके अलावा क्षेत्र के महानुभवों को निमंत्रण पत्र देने का काम जल्दी निपटा लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ 24 अगस्त को हमेशा की तरह मोनी बाबा मन्दिर पुरानी दाना मंडी से विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात बाद दोपहर 3 बजे होगा। जो शहर की परिक्रमा करते हुए वापिस मौनी बाबा मन्दिर में समाप्त होगी। हर साल की तरह बैंड बाजे, ढोल, नगाड़े सहित सुन्दर झाकियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ायेंगी। फगवाड़ा के अलावा कुरुक्षेत्र, जालंधर, लुधियाना होशियारपुर, राजपुरा आदि से पहुंचने वाली श्री राधा कृष्ण से जुड़ी खूबसूरत झांकियां शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होंगी।  

अरुण खोसला के अनुसार 26 अगस्त दिन सोमवार जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों को आकर्षक रोशनियों से सजाया जाएगा। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी खूबसूरत झांकियां भी सजाई जाएंगी। श्रद्धालुओं के स्वागत में शाम को पूरे शहर में तरह-तरह के व्यंजन और फल इत्यादि परोसे जाएंगे।  

उन्होंने समूह धार्मिक समाजिक संगठनों, राजनीतिक हस्तियों और क्षेत्रवासियों से पुरजोर अपील कर कहा कि इस धार्मिक आयोजन में अपनी उपस्थिति और सहयोग करते हुए योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा के पात्र बनें। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट पियूष मनचंदा और एडवोकेट साहिल कौंडल भी थे।

No comments