ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ---- कपूरथला में स्कूल बस तथा प्रिंस बस के बीच टक्कर ...

 - प्रिंस बस का ड्राइवर राउंडअप, स्कूल बस की केयरटेकर महिला और कंडक्टर घ्याल, ड्राइवर फरार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में सुभानपुर रोड पर गांव बूट के नजदीक आज सुबह कैंब्रिज स्कूल की एक बस तथा प्रिंस बस के बीच टक्कर होने की खबर है। इस हादसे में बच्चो को मामूली चोटे आई है जबकि स्कूल बस के कंडेक्टर और केयरटेकर महिला घ्याल हुई है। 

इसकी पुष्टि बादशाहपुर चौंकी पुलिस कर्मी मनप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि प्रिंस बस ड्राइवर मनजीत सिंह को राउंडअप कर लिया है। वहीँ मोके पर मौजूद लोगो दवारा स्कूल बस की घायल केयरटेकर महिला तथा कंडक्टर सुभानपुर के SGL अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।  और स्कूल बस ड्राइवर फरार है।  

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह कैंब्रिज स्कूल की एक बस ( PB-08-KF-2453 ) तथा प्रिंस बस ( PB-08-CW-0717 ) के बीच गांव बूट के नजदीक आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों बसे सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। इस हादसे में स्कूली बच्चों को मामूली चोटे आई हैं। घटना की सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची बादशाहपुर चौंकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।  

जाँच अधिकारी मनप्रीत सिंह के अनुसार स्कूल बस की केयरटेकर महिला तथा कंडक्टर घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए SGL अस्पताल सुभानपुर में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रिंस बस का ड्राइवर मंजीत सिंह को राउंड अप कर लिया है।  फ़िलहाल कुछ स्कूली बच्चे मामूली घायल हुए है।   

No comments