कपूरथला में सरबत दा भला ट्रेन से उतरते हुए फौजी गिरा, गंभीर घायल ....
- GRP टीम ने सिविल हॉस्पिटल में करवाया भर्ती, ड्यूटी डॉक्टर ने अमृतसर मेडिकल कॉलेज में किया रेफर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला रेलवे स्टेशन पर सरबत दा भला ट्रेन से उतरने समय एक फौजी के गिर कर बुरी तरह से घायल होने की खबर है। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी की टीम ने तुरंत घायल फौजी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया है। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई और प्राथमिक इलाज के बाद उसे अमृतसर के गुरु नानक मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है।
घायल फौजी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राम चंद्र मिश्रा वासी सिकंदरापुर जिला हमीरपुर के रुप में हुई है। जोकि ओल्ड कैंट कपूरथला में तैनात है।
जीआरपी प्रभारी सुखविंदर सिंह के अनुसार एएसआई शकील मोहम्मद व अन्य टीम सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन पर थे। दोपहर करीब 2 नई दिल्ली से लोहिया खास तक जाने वाली सरबत दा भला ट्रेन पहुंची। ट्रेन अभी रुकने ही वाली थी कि तभी उसमें से एक फौजी चलती ट्रैन उतरने लगा। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मुंह के बल प्लेटफॉर्म पर गिर गया। जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया।
इस हादसे को देखा यात्रियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। जीआरपी टीम ने ट्रेन के नजदीक पहुँच घायल फौजी को उठाया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है।















No comments