ब्रेकिंग न्यूज़

आजादी दिवस पर लहराएगा हर घर तिरंगा, अभियान 11 अगस्त से .....

- हर घर तिरंगा से लोगों में राष्ट्रप्रेम, देश की एकता, अखंडता का दिया जाएगा संदेश --- खोजेवाल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। यह अभियान 11 अगस्त से 14 तक चलेगा। और 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा।  

इस संबंध में एक बैठक के बाद जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि पूरे शहर में हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किए जाएगी।  

खोजेवाल ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान सभी बूथों पर शुरू कर रहे हैं।हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था की है। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। हर जिले में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे।पुरे पंजाब में युवा मोर्चा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। और 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।  

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा हर साल हर घर तिरंगा अभियान चलने के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, देश की एकता,अखंडता का संकल्प दिलाया जाता है।इसे अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है।भाजपा नेता खोजेवाल का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई दिलाए है।  

No comments