ब्रेकिंग न्यूज़

रोटरी क्लब कपूरथला डाउनटाउन के नए अध्यक्ष बने योगेश तलवाड़ .....

- रोटरी क्लब स्थापना से ही जन कल्याण के काम करता रहा है -- अध्यक्ष तलवाड़ 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

रोटरी क्लब कपूरथला डाउनटाउन की तरफ से वर्ष 2024-25 के लिए अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के लिए इंस्टालेशन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें इंस्टालेशन अधिकारी एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. सरबजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए और उनके द्वारा योगेश तलवाड़ को रोटरी कॉलर पहनाकर क्लब का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीँ गगनदीप मेहरा को क्लब का सचिव नियुक्त किया गया।  

इस समारोह में अविनाश शर्मा द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सभी को विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें पिछले वर्ष समाज कल्याण के लिए किए गए कार्यों व परियोजनाओं के बारे में बताया गया। डॉ. सरबजीत सिंह ने रोटरी क्लब के अस्तित्व के बारे में विस्तार से बताया और साथ ही उन्होंने नए अध्यक्ष योगेश तलवाड़, सचिव गगनदीप मेहरा और उनकी टीम को बधाई दी। और क्लब की सफलता के लिए प्रार्थना की।  

नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश तलवाड़ ने कहा कि रोटरी क्लब अपनी स्थापना के समय से ही जन कल्याण के लिए काम कर रहा है और निकट भविष्य में भी क्लब द्वारा समाज कल्याण के कार्य जारी रखे जाएंगे और जल्द ही समाज कल्याण के लिए इस महीने 2-3 प्रोजेक्ट आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर डॉ. तरसेम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। तीन नए सदस्यों को टोकन देकर क्लब में शामिल किया गया।  

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हरमिंदर सिंह, सहायक गवर्नर डाॅ. तरसेम सिंह, जोनल कोऑर्डिनेटर सुकेश जोशी, पूर्व सहायक गवर्नर सतपाल मेहरा, ओंकार कालिया, अविनाश शर्मा, रोटरी क्लब कपूरथला एलीट के अध्यक्ष राहुल आनंद और पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह सदाना, क्लब के सदस्य विकास चौहान, जगमोहन सिंह, सरबजीत सिंह धिंजन, विनय कुमार, जमील मोहम्मद, आदित्य भनोट, पलविन्दर सिंह,  सुखचैन सिंह एवं अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।  

No comments