ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कार के आगे पशु आने से पलटी कार, महिला की मौत, दो घायल ...

- लोहियां से अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे वापिस  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर आज एक कार के सामने आवारा पशु आ जाने से कार पलटने की खबर है।  इस हादसे में 2 लोग गंभीर घायल हुए है, वहीँ एक महिला की मौत भी हो गई है। घटना के बाद मोके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी की मोठावल चौंकी पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि चौंकी इंचार्ज SI राजिंदर सिंह ने भी की है।     

जानकारी देते हुए पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि जगतार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर और मां परमजीत कौर वासी सैदोवाल के साथ अपने रिश्तेदारों से मिलकर लोहियां से लौट रहे थे। अचानक उनकी कार के सामने एक पशु आ गया। जिसको बचाने के प्रयास में कार पलट गई। जिस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मोके पर मौजूद राहगीरो की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

सिविल अस्पताल कपूरथला में ड्यूटी डॉक्टर ने महिला संदीप कौर को मृत घोषित कर दिया और जगतार सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन जगतार सिंह को जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले गए है। दूसरी तरफ घायल परमजीत कौर का इलाज फ़िलहाल सिविल अस्पताल कपूरथला में चल रहा है। वहीँ सुल्तानपुर लोधी की मोठावल चौंकी पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।  

No comments