ब्रेकिंग न्यूज़

इनर व्हील क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस मनाया, 5 परिवारों को दिया मासिक राशन .....

- आर्थिक कमजोर लोगो के लिए उम्मीद की किरण --- "हर किसी को मिले भोजन, कोई भी भूखा न सोए" 

 खबरनामा इंडिया बबलू। लुधियाना     

आर्थिक कमजोर लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी इनर व्हील क्लब लुधियाना मिडटाउन-ड्रीमर्स की टीम ने सावन माह में अन्नपूर्णा दिवस मनाया। और आर्थिक कमजोर 5 परिवारों को मासिक राशन वितरित किया है।  क्लब की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने इस आयोजन पर कहा कि "हर किसी को भोजन मिले कोई भी भूखा ना सोए", स्लोगन को सार्थक करने का प्रयास उनकी टीम दवारा किया जा रहा है।   

इनर व्हील क्लब लुधियाना मिडटाउन-ड्रीमर्स की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ मिलकर सावन माह में अन्नपूर्णा दिवस मनाया और समाज सेवा के कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि "हर किसी को भोजन मिले कोई भी भूखा ना सोए" इसको सार्थक करना उनकी टीम का मंतव्य है। इस मोके पर टीम ने आर्थिक कमजोर 5 परिवारों को मासिक राशन वितरित किया है। 

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने बताया क्लब की टीम दवारा हर माह 5 परिवारों को मासिक राशन वितरित किया जाता है। उनकी टीम हर माह अलग अलग 5 परिवारों को लाभ दिया जाता है और सभी का प्रयास है कि हर किसी को भरपेट भोजन मिले। और कोई भी भूखे पेट न सोए।    

No comments