ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में फ़ूड सप्लाई कर्मिओ ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना ...

- फील्ड स्टाफ को कन्विनियंस अलाउंस बिल पास नहीं हुए  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

स्टेट यूनियन के आह्वान पर पंजाब के जिलों में इंस्पेक्टोरेट फूड सप्लाई यूनियन की तरफ से मांगों को लेकर जिला कार्यालय के बाहर मुख्य कार्यालय में तैनात जनरल मैनेजर (वित्त) की तरफ से निरीक्षकों की मांगों को जानबूझकर नकारने के रोष स्वरुप फिर से धरने दिया गया। धरने के दौरान इंस्पेक्टरों द्वारा लंबे समय से लटकती आ रही मांगों संबंधी बताया गया।  

इस संबंध में इंस्पेक्टोरेट फूड सप्लाई यूनियन कपूरथला के प्रधान दमनप्रीत सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से वर्ष पहले फील्ड स्टाफ को कन्विनियंस अलाउंस देने संबंधी हिदायतें जारी की गई थीं। परंतु विभाग के GM वित्त की लापरवाही के कारण बिल पास नहीं हुए व एक साल बीत जाने के बाद भी फील्ड स्टाफ को कोई भी फंड जारी नहीं किया गया।  

विभाग की तरफ से मंडियों में आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए डाटा एंट्री आपरेटर उपलब्ध करवाए जाते हैं। GM (वित्त) की तरफ से एक साल बीत जाने के बाद भी गेहूं के सीजन 2023-24 दौरान उपलब्ध करवाए डाटा एंट्री आप्रेटरों के बिलों की पेमेंट नहीं की गई व पैडी सीजन 2023-24 व गेहूं सीजन 2024-25 के लिए डाटा एंट्री आप्रेटरों के संबंध में हिदायतें जारी करने संबंधी GM वित्त की तरफ से लगातार फील्ड स्टाफ को परेशान किया किया जा रहा है। वहीँ हिदायतों की कमी के कारण जिला कार्यालयों की तरफ से बिल मुख्य कार्यालय में नहीं भेजे जा रहे है।

इस मौके पर इंस्पेक्टोरेट फूड सप्लाई यूनियन जिला कपूरथला के उपाध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने बताया कि गेहूं के वितरण दौरान प्रयोग किए गए कंडों की पेमेंट, PR-66 के रेट रिवाइज करने संबंधी विभाग की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही। पंजाब स्टेट यूनियन के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह ने बताया कि गेहूं सीजन दौरान विभाग की तरफ से फ्यूमीगेशन कवर या उपलब्ध करवाने के कारण फील्ड स्टाफ दिक्कत में है व कवर की कमी के कारण समय पर फ्यूमीगेशन न होने से गेहूं के खराब होने का ख़दशा बना हुआ है।  

उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से सिक्योरिटी गार्ड संबंधी रिवाइज नार्म अनुसार प्रति गोदाम सिक्योरिटी गार्ड की गिनती बहुत कम हो गई है। जिस कारण गोदाम की सुरक्षा करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है व न ही विभाग की तरफ से फील्ड कार्यालयों में कोई भी सफाई सेवक/सेवादार उपलब्ध करवाए जा रहे है। यदि विभाग ने अब भी निरीक्षकों की मांगों की तरफ से ध्यान न दिया, तो फील्ड स्टाफ को संघर्ष तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रजिंदर सप्पल, महासचिव मनप्रीत सिंह, सर मुखजीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, शिवजीत सिंह, रिशमा, रोहित गर्ग व अलग अलग केंद्रों से इंस्पेक्टर मौजूद थे।  

No comments