कपूरथला में एक युवक को घर बुला बनाई अश्लील विडिओ, 5 लाख मांगे, 2 पर FIR दर्ज .....
- रुपए न देने पर झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की दी थी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में एक युवक को दो महिलाओं ने फोन कर मिलने के बहाने घर बुला कर दो युवको की मदद से अश्लील वीडियो बनवाने के बाद 5 लाख रुपए मांगने और रुपए न देने पर झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देने का मामला समाने आया है।
बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाले आरोपी युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की और उसके पर्स से 7 हजार रुपए और उसके गूगल पे अकाउंट से 54 हजार रुपए भी निकलवा लिये है। वहीँ पीड़ित युवक की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने दो आरोपिओ के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी अनुसार मक्खन सिंह वासी गांव खुखरैण ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि एक सप्ताह पहले उसे दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई थी। जिसके जरिए एक महिला ने उससे बात की और कहा कि वह उसे अच्छी तरह से जानती है। काल करने वाली महिला निशा ने कहा कि वह मुझे मिलना चाहती है। जिसके कहने पर वह 30 जुलाई को उसे मिलने के लिए गांव दंदूपुर किसी के घर चला गया। जहां पर दो महिलाएं उसे एक कमरे में ले गई। अभी वह उस महिला से बातचीत कर ही रहा था कि साथ बैठी महिला ने उसे गले लगा लिया।
तभी उक्त औरत ने मेरे व अपने कपड़े उतार दिए और तभी कमरे में 4 युवक दाखिल हुए और वह हमारी वीडियो बनाने लगे। उक्त युवकों में से एक युवक ने मेरे दोनों हाथों को बांध लिया और धमकियां देने लगे कि यदि 5 लाख रुपए न दिए तो उसके खिलाफ बलात्कार का केस बनवा देंगे। उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की और पर्स से 7 हजार रुपए व उसके गूगल पे अकाउंट से 54 हजार रुपए निकलवा लिये।
वहां से वह बड़ी मुश्किल से निकल कर वापिस घर आया और उसने घटना की शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाही करते हुए आरोपियों का पता लगाकर दो आरोपियों जोबनप्रीत सिंह वासी गांव चन्नणविंडी व बूटा वासी गांव तलहन जालंधर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाली थाना के एडिशनल SHO अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया था। जहाँ अदालत ने 2 दिन का रिमांड दिया है।















No comments