ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड के जरिए 2 लाख 91 हज़ार की ऑनलाइन ठगी, FIR दर्ज ....

- साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की शुरू  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड के जरिए 2 लाख 91 हजार 953 रुपए की ऑनलाइन ठगी की घटना घटी है। वहीँ पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगो के खिलाफ धारा 420 आईपीसी, 66(डी) आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप कौर के अनुसार मामले की जाँच जारी है और पुलिस टीम आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार साहिब सिंह निवासी गांव संगोजला ने पुलिस को बताया कि लगभग 15 दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने उसके क्रेडिट कार्ड के जरिए उससे 2 लाख 91 हजार 953 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर विभिन्न्न खातों में रुपए ट्रांसफर किये है। पहले तो उसे कुछ पता नहीं चला कि उसके साथ क्या हो गया। बाद में उसे जब ट्रांसक्शन के SMS आने शुरू हो गए। तब उसे ज्ञात हुआ कि ठगो ने क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन 2 लाख 91 हजार 953 रुपए की ठगी मारी है।  

पीड़ित दवारा ठगी की शिकायत जिला पुलिस को देने के बाद थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फ़िलहाल अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी, 66(डी) आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।  

No comments