कपूरथला से 11वीं कक्षा की छात्रा लापता, एक युवक पर FIR दर्ज ....
- परिवार का आरोप -- गढ़शंकर वासी एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया, पुलिस तलाश में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की नाबालिक छात्रा को एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। वहीँ नाबालिक लड़की की मां की शिकायत पर थाना ढिलवां में आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI मूरता सिंह ने करते हुए बताया कि लड़की तथा आरोपी की तलाश के लिए टीमें छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार थाना ढिलवां क्षेत्र में मियानी बाकरपुर वासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी ज्योति (काल्पनिक नाम) जिसकी जन्म तारीख 11-07-2010 है। और वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। शिकायतकर्ता महिला ने यह भी बताया कि 31 जुलाई को लगभग सुबह 7:15 बजे उसकी बेटी ज्योति पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। लेकिन घर वापस नहीं आई। जिसकी तलाश के लिए उन्होंने सभी रिश्तेदारों तथा अन्य परिचितों के पास भी पूछताछ की, लेकिन वह नहीं मिली।
वहीं नाबालिक छात्रा की माँ ने यह भी बताया कि उनको मालूम हुआ है कि उनकी बेटी ज्योति को होशियारपुर के गढ़शंकर क्षेत्र वासी युवक गगनदीप सिंह पुत्र अशोक कुमार शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। और उसने उनकी लड़की को कहीं छुपाया हुआ है। थाना ढिलवां पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर BNS की धारा 137(2), 87 के तहत आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है।















No comments