ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में आढ़ती पर फायरिंग मामले में 4 आरोपी काबू , डेढ़ लाख में ली थी सुपारी ....

- आरोपियों के एक साथी को कुछ दिन पहले ही दसूहा पुलिस ने हथियार सहित किया था काबू    

- अदालत ने आरोपियों का दो दिन का दिया पुलिस रिमांड, गहनता से होगी पूछताछ   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के कस्बा नडाला में लगभग डेढ़ माह पहले एक आढ़ती को जान से मारने की नीयत से 4 बाइक सवारों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में जिला पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू किया है। जबकि उनके एक साथी को दसूहा पुलिस ने कुछ दिन पहले पिस्तौल के साथ काबू किया था। इसकी पुष्टि एसपी (डी) सरबजीत राय ने करते हुए बताया कि आढ़ती को मारने के लिए आरोपिओ को डेढ़ लाख की सुपारी दी गई थी। और 74000 रूपये आरोपिओ के खाते में भेज भी दिए गये थे। वहीँ आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलोइस रिमांड भी मिला है।  

एसपी (डी) सरबजीत राय ने प्रेस से रूबरू होते हुए बताया कि गांव मिर्जापुर वासी आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली पर 29 जून की रात को घर आते समय बाइक सवारो ने जान से मारने की नियत में फायरिंग की गई थी। जिसमे वह गंभीर घायल हो गया था। जिसका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा था। आढ़ती के बेटे जसपिंदरजीत सिंह ने बताया था कि उसके पिता लखविंदर सिंह मल्ली आढ़त की दुकान दमूलिया दाना मंडी नडाला मे करते है। उसके पिता 29 जून को दलजीत फार्म हाउस के नजदीक 4 अज्ञात बाइक स्वारो दवारा फायरिंग की गई थी। जसपिंदरजीत के ब्यान पर थाना सुभानपुर में FIR भी दर्ज की गई थी।  

मामला दर्ज करने के उपरांत डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल तथा उनकी टीम ने तफ्तीश करते हुए टेक्निकल टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शरणदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, प्रभजोत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह और मनप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह सभी वासी गांव संगोजला के रूप में हुई है। 

एसपी डी सरबजीत राय ने यह भी बताया कि काबू किए गए आरोपियों के दो साथी और भी है। जिनमें एक मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह तथा मनरूप सिंह है। अमृतपाल को बीते दिनों दसूहा पुलिस ने पिस्तौल के साथ काबू किया है। 

पूछताछ में आरोपी शरणदीप ने बताया कि उसकी बुआ के लड़के अमृतपाल सिंह पुत्र राजपाल वासी गांव बामुवाल ने उनकी बात अमेरिका वासी मनरूप सिंह के साथ व्हाट्सएप पर करवाई थी। जिसने उनको कहा कि लखविंदर सिंह मल्ली आढ़ती की हत्या करनी है। इसके बदले में डेढ़ लाख रुपये तथा हथियार वह देगा। जो मनरूप सिंह ने कुछ दिन बाद 74 हज़ार रूपये अमृतपाल सिंह के हाथ दे दिए। जो की सभी ने आपस में बांट लिए। वहीं उसने बताया कि तलवंडी कुक गुरुद्वारा तथा श्मशान घाट के नजदीक एक बोरे में लपेटा हुआ पिस्टल भी पड़ा है। वह वहां से उसको ले ले। शरणदीप सिंह ने वहां पहुंचकर पिस्टल अपने कब्जे में ले लिया।  

29 जून की रात लगभग 8. 15 बजे चारों आरोपिओ ने बाइक पर सवार होकर आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली पर फायरिंग की। लखविंदर सिंह द्वारा शोर मचाने पर उन्हें वह से भागना पड़ा। SP D सरबजीत राय ने बताया कि इस मामले में 6 लोगो को नामजद किया गे है। और इनके पास से एक बाइक बरामद किया है। जो कि वारदात में उपयोग किया तह। और वारदात में उपयोग हुआ पिस्तौल दसूहा पुलिस ने आरोपी अमृतपाल से बरामद कर लिया है।  

एसपी डी ने यह भी बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह पर पहले भी 2022 में ढिलवां थाना में एक मामला दर्ज है। चारो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जिस दौरान सख्ती से पूछताछ की जाएगी। 

No comments