ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सैनिक स्कूल के 8 छात्रों का NDA में हुआ सिलेक्शन ...

 - सैनिक स्कूल के लगभग 900 छात्र देश के बड़े- बड़े ओहदे पर है सुशोभित

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      


कपूरथला सैनिक स्कूल से वर्ष 2024 में 12वीं कक्षा पास आउट करने वाले 8 छात्रों का नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में सिलेक्शन हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने छात्रों की इस शानदार सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीँ प्रधानाचार्या ने छात्रों से नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में अपनी उपलब्धियों की सूची को और भी अधिक ऊंचाइयों के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया है।


उन्होंने कहा कई सैनिक स्कूल के विद्यार्थी देश के हर क्षेत्र में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हैं। एनडीए में भेजना ही सैनिक स्कूल का उद्देश्य होता है। यहाँ की शैक्षणिक व शारीरिक ट्रेनिंग इस कदर है कि अधिक से अधिक कैडेट्स आर्म्स-फोर्सेज में ऑफिसर बन सकें। स्कूल का इतिहास है कि अब तक करीब 800 से 900 तक यहाँ के पढ़े हुए छात्र देश के बड़े- बड़े ओहदे को सुशोभित कर चुके हैं।

- 8 छात्रों की सिलेक्शन से सैनिक स्कूल का नाम शिखर पर

इस स्कूल के विद्यार्थी चाहे जिस विभाग से जुड़े हुए हों  `सेकेंड  टू ननʼ कहलाते हैं। चाहे स्वदेश हो या प्रदेश। सभी जगह अपनी योग्यता से श्रेष्ठ ही बने रहते हैं। इसी कड़ी में  वर्ष- 2024 में अब तक आठ सैन्य छात्र  एनडीए हेतु चयनित हो चुके हैं। इन छात्रों के नाम कैडेट जगतेश्वर (स्कूल न०-7595), कैडेट गुरनूर बाथ (स्कूल न०7984), कैडेट लविश (स्कूल न०-7829) , कैडेट अमृताशुं (स्कूल न०-7532) एंंव रोहित सिंह चौहान (स्कूल न०-7670) है। जबकि इनके पहले विगत अप्रैल में तीन अन्य छात्रों कैडेट दिव्यम जोशी, कैडेट अरमान बाथ और कैडेट मनन शर्मा का NDA के लिए चयन हो चुका है।


सैनिक स्कूल कपूरथला की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने छात्रों की इन शानदार सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने सफल छात्रों के सहयोगी माता-पिता, स्कूल में तैनात अधिकारियों की टीम और समर्पित शिक्षकों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इन सभी की सराहनीय प्रतिबद्धता ने इन छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 


उन्होंने कहा है कि सैनिक स्कूल कपूरथला नेतृत्व का सृजन करने, उनमें साहस और ईमानदारी की उत्कृष्टता के मूल्यों को स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है। जबकि स्कूल की उप प्रधानाचार्या विंग कमांडर दीपिका रावत जो कि एकेडमिक ट्रेनिंग की हेड हैं ने अपनी नेतृत्व कुशलता एंव समयबद्ध ट्रेनिंग से हमेेशा कैडेट्स को शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर एनडीए जाने हेतु प्रेरित करती हैं। दूसरी तरफ स्कूल के प्रशासनिक पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल JBS वेग कैडेट्स को साधन और माकूल सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत्त रहते हैं। उक्त दोनों  ने कैडेट्स को इस सफलता पर बधाई देते हुए प्रसन्न्ता व्यक्त की है।

No comments