कपूरथला में jio कंपनी के टावर से सामान चोरी, दो चोरों पर FIR दर्ज ...
- टावर न. BGWL-EBN -9003 से सामान चोरी होने से बंद हुआ टॉवर, सिस्टम में आया अलर्ट
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में बेगोवाल के गांव जब्बोवाल रोड पर रिलायंस कंपनी के एक टावर से लाखो रुपए का सामान चोरी करने घटना घटी है। जिसमे प्रदेश लीगल हेड की शिकायत के बाद थाना बेगोवाल पुलिस ने दो चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जिसकी पुष्टि जाँच अधिकारी SI मलकीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी चोरो की गिरफ़्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।
जानकारी अनुसार कुलदीप सिंह बराड़ निवासी सेक्टर-17 मोहाली ने पुलिस को बताया कि वह रिलायंस जीओ कंपनी मोहाली में लीगल हैड पंजाब के तौर पर नौकरी करता है। उनकी कंपनी के पंजाब में लगभग 1200 मोबाइल टावर लगे हुए है। बीते दिन जब्बोवाल रोड बेगोवाल में लगे टावर न. BGWL-EBN -9003 से कुछ बेटरिया BATT - PCK - LI-ION 48V 100 AH LR 19/IN COSLHT और टावर के सिगनल वर्किंग से जुड़ा लाखो रूपए का सामान चोरी हो गया। जिससे टॉवर ने काम करना बंद कर दिया।
इसकी सूचना टॉवर बंद होने के साथ ही उनके सिस्टम पर अलर्ट की इन्फॉर्मेशन मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर जांच की और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया तो मालूम हुआ कि यह चोरी सुखविंदर सिंह व मनप्रीत सिंह निवासी संसारपुर जालंधर कैंट ने की है। जिन्होंने कंपनी के टावर से सामान चुराया है।
थाना बेगोवाल पुलिस लीगल हेड कुलदीप सिंह की शिकायत के आधार पर कारवाही करते हुए दो चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303 (2) के तहत FIR दर्ज कर ली है। जाँच अधिकारी SI मलकीत सिंह ने बताया कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस टीम चोरो को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

~2.jpeg)













No comments