ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिला बार एसोसिएशन के वकीलों और SSP के बीच का विवाद सुलझा ... ?

- माननीय सेशन जज ने निभाया सार्थक किरदार -- प्रधान   

- कल से कचहरी में वकील रूटीन की तरह काम करेंगे   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के जिला बार एसोसिएशन के वकीलों तथा SSP कपूरथला के बीच दो दिन पहले शुरू हुए विवाद को आज सम्माननीय ढंग से सुलझा दिया गया है। इस बात की पुष्टि करते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजबीर सिंह बावा ने बताया कि माननीय सेशन जज द्वारा की गई सार्थक गतिविधि के चलते विवाद को सुलझा लिया है। और एसएसपी कपूरथला बैठक में पहुँच वकीलों के रोष को शांत किया और आगे से वकीलों को प्राथमिकता देने की बात मानी है। इसके बाद वकीलों दवारा घोषित "नो वर्क डे" का फैसला भी वापस ले लिया गया है। अब कल से जिला कचहरी में वकील अपने केसों को निरंतर तरीके से देखेंगे।  

बता दे की सोमवार 22 जुलाई को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान तथा कुछ वकील अपने साथी वकील करमबीर सिंह चंदी के किसी जमीनी केस को लेकर एसएसपी कपूरथला से मिल कर अपना पक्ष रखने के लिए गए थे। जिस दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजबीर सिंह बावा, सचिव SS खिंडा और उपप्रधान पियूष मनचंदा ने आरोप लगते हुए बताया था कि SSP ने दूसरे पार्टी के लोगो के सामने ही वकीलों के साथ गलत शब्दावली उपयोग करते हुए दफ्तर से चले जाने के लिए कह दिया। 

इस व्यवहार से खफा सेकड़ो वकीलों ने SSP दफ्तर के बहार ही धरना लगाकर नारेबाजी की थी। और पहले दो दिन का और फिर 24 जुलाई तक "नो वर्क डे" घोषित किया था। हालांकि इस संबंध में एसएसपी मीडिया के सामने आने से बचती रही और किसी मिडिया को कुछ भी नहीं कहा। लेकिन दूसरी तरफ उनके व्यवहार से खफा वकीलों का प्रदर्शन जारी रहा।   

वहीँ इस विवाद को बढ़ता देख कुछ पुलिस अधिकारी तथा जुडिशल अधिकारियों ने जिला बार एसोसिएशन के वकीलों से तालमेल बनाकर मामले को सुलझाने का प्रयास उसी दिन से किया जा रहा था। एसोसिएशन के प्रधान राजबीर सिंह बावा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज की विशेष बैठक में दोनों पक्षों के विवाद को सम्मानित ढंग से सुलझा दिया है। जिसमे माननीय सेशन जज, एसएसपी और उनके कुछ अधिकारी तथा वकीलों की मौजूदगी में मामले को सुलझाने में सेशन जज साहिब ने भी सार्थक रोल अदा किया है।  

No comments