ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बस और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल .....

- घायलों को सड़क सुरक्षा बल की टीम ने पहुँचाया अस्पताल, बस को कब्जे में लेकर जाँच की शुरू   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित एक रिज़ॉर्ट के नजदीक आज एक बस और बाइक में टक्कर होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको सड़क सुरक्षा बल की टीम दवारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। वहीँ भुलाना चौकी पुलिस ने बाइक और बस को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि चौकी इंचार्ज पूरनचंद ने की है। 

घायल युवक पवन के भाई रोहित ने बताया कि उसका भाई पवन और सुमित वासी नजदीक RCF गेट नंबर-2 अपने काम के लिए बाइक पर सुल्तानपुर लोधी जा रहे थे, जब वह रिजॉर्ट के पास पहुंचे तो सुल्तानपुर की ओर से आ रही PRTC की एक बस से उनकी टक्कर हो गई। जिससे पवन और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

इस घटना की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा बल की टीम के एएसआई सरबजीत सिंह ने मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया। वहीं एमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी डॉ रमनदीप कौर ने दोनों घायलों का इलाज जारी कर दिया है।  

डॉ रमनदीप कौर ने बताया कि पवन की हालत गंभीर होने के कारण प्रारंभिक इलाज के बाद उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि सुमित का उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ भुलाना चौंकी पुलिस ने बाइक और बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

No comments