सरकार आपके द्वार प्रोग्राम के तहत कैंप --- मौके पर ही शिकायतों का निपटारा .....
- विभिन्न सेवाओं हेतु 82 आवेदन प्राप्त, शीघ्र मिलेंगी सेवाएँ
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा गांवों में लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करने के लिए शुरू किए गए सरकार आप के द्वार प्रोग्राम के तहत जिला प्रशासन ने यहां सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष कैंप का आयोजन किया और लोगों की शिकायतों को सुन उनका समाधान किया।
ADC (G) शिखा भगत, SDM इरविन कौर व अन्य अधिकारियों ने विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैंप में प्राप्त 12 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा विभिन्न विभागों से संबंधित नागरिक सेवाओं से संबंधित 82 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
SDM इरविन कौर ने बताया कि कैंप में ढिलवां, मांगेवाल, कुटाला, मैनी बाकरपुर, पड्डे बेट, संगोवाल, संगराय आदि गांवों के निवासियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान विभागों ने विशेष काउंटर लगाकर जिले में दी जा रही सुविधाओं का लाभ आवेदकों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मौके पर अधिकारियों द्वारा उन्हें विभिन्न सेवाओं के दस्तावेज भी सौंपे गये।
वर्णनयोग्य है कि जिला प्रशासन सभी सब डिविज़न के विभिन्न गांवों में सरकार आपके द्वार कैंप लगाकर लोगों की शिकायतों का समाधान करने के साथ-साथ मौके पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता हरसिमरन सिंह के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।















No comments