कपूरथला जिला बार एसोसिएशन के सेकड़ो वकीलों का SSP दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन ...
- SSP के रवैया से रोष में आए वकील, प्रधान के साथ बदसलूकी का आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने आज दोपहर बाद SSP दफ्तर के बाहर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया है। और दो दिन के लिए नो वर्क डे घोषित कर दिया है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि वह किसी वकील साथी के जमीनी विवाद को लेकर SSP से मिलकर अपना पक्ष रखने गए थे। लेकिन SSP कथित बदसलूकी करते हुए दफ्तर से बहार जाने के लिए कह दिया। जिसको देखते हुए बार के सेकड़ो वकीलों ने SSP दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया और नारेबाजी भी की है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी है। दूसरी तरफ SSP का पक्ष जानने के लिए जब फोन किया तो उन्होंने फोन पिक नहीं किया।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजवीर सिंह बाबा और उपप्रधान पियूष मनचंदा ने विस्तार से बताया कि उनके एक साथी वकील करमबीर सिंह चंदी का कोई जमीन विवाद चल रहा है। और जिसमें अदालत की तरफ से स्टे भी है। इसी केस को लेकर आज दोपहर बाद कुछ वकील SSP वत्सला गुप्ता के दफ्तर अपना पक्ष रखने के लिए मिलने गए। उस समय वहां दूसरे पक्ष के लोग भी बैठे थे। प्रधान ने यह भी बताया कि SSP ने दूसरे पार्टी के सामने ही वकीलों के साथ गलत शब्दावली उपयोग करते हुए दफ्तर से चले जाने के लिए कह दिया। जब उन्होंने बेहद शालीनता से कहा कि वह जिला बार एसोसिएशन के प्रधान है। तो SSP ने नीचे आवाज में बात करने का कह दिया।
वकीलों के साथ SSP के रवैये को देखते हुए सभी वकील रोष में आ गए और उन्होंने SSP दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस दोरान SSP के खुलफ़ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रधान राजबीर सिंह बावा ने बताया कि आज दोपहर बाद उन्होंने दो दिन के लिए नो वर्क डे घोषित कर दिया। जो कि कल 23 जुलाई को भी जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के मोके पर सचिव सतिंदर पाल खिंडा, चन्दर शेखर शर्माा, एसएस मल्ही, विजय पूरी, आरपीएस बाजवा, खलार सिंह, नितिन शर्मा, मनीष लूथरा, संदीप वालिया, कुलदीप बावा, हमीर ढिल्लो, TS ढिल्लो, हामिश, विपन सभरवाल आदी मौजूद थे।
दूसरी तरफ SSP वत्सला गुप्ता से इस संबंध में पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया।















No comments