कपूरथला निगम कर्मचारियों की हड़ताल हुई समाप्त, पढ़े कौन सी मांग हुई पूरी ....?
- निगम कमिश्नर ने 4 माह में भर्ती पर्किर्या पूरी करने का दिया आश्वासन
- शहर में लगे कूड़े के ढेर उठाने का काम आज ही होगा शुरू -- यूनियन प्रधान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला निगम कर्मचारी यूनियन के सेकड़ो कर्मिओ दवारा अपनी मांगो को लेकर पिछले 8 दिनों से चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल आज शाम सम्पत हो गई है। हड़ताली कर्मिओ की मांगो को देखते हुए निगम कमिश्नर अनुपम कलेर द्वारा सफाई कर्मिओ की भर्ती पर्किर्या 4 माह में पूर्ण करने का आश्वासन देने के बाद हड़ताल खत्म हुई है। यूनियन के प्रधान गोपाल थापर ने कहा कि सीवरेजमैन तथा सफाई कर्मचारी भर्ती करने की पर्किर्या कमिश्नर ने आज से ही शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में लगाए कूड़े के ढेरो को आज शाम से ही लिफ्ट करना शरू कर दिया जायगा।
बता दें कि कपूरथला नगर निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 8 दिनों से निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारी यूनियन के प्रधान गोपाल थापर ने बताया कि वर्ष 2022 अक्टूबर महीनें में सफाई सेवकों तथा सीवरेजमैन के पदों के लिए इंटरव्यू रखा गया था। जिसमें 1119 आवेदनकर्ताओं ने इंटरव्यू दी थी। कागजातों की पड़ताल करने के लिए निगम के ही कर्मचारियों की तैनाती हुई। लगभग 4 दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा किया गया था। लेकिन इंटरव्यू के बाद भी यह भर्ती नहीं हो पाई। अब पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन ने इस भर्ती को खटाई में डाल दिया था।
कर्मचारी यूनियन के प्रधान गोपाल थापर ने बताया कि निगम कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि सीवरमेन तथा सफाई सेवकों की भर्ती के लिए 10 दिनों के भीतर अखबार में इश्तिहार देकर भर्ती की कार्रवाई को 4 महीने में संपूर्ण कर दिया जाएगा। इस संबंध में निगम की मेयर तथा हाउस की विशेष बैठक में भी सहमति बन गई है। उन्होंने शहर की जनता क आभार जताते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान शहर में लगे कूड़े के घेरे से जो जनता को परेशानी हुई है उसके लिए उन्हें खेद है। और जो जनता ने उन्हें सहयोग दिया है उसके लिए सभी कर्मी आभारी है।















No comments