ब्रेकिंग न्यूज़

RCFEU ने प्रशासन के साथ की PNM मीटिंग --- कर्मचारी व RCF के हित में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ...

- कर्मचारी और प्रबंधन मिलकर RCF को नंबर एक पर लेजाने का भरपूर प्रयास करेंगे -- GM   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

RCFEU की रेडिका प्रशासन के साथ 7th PNM मीटिंग बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। मीटिंग में यूनियन द्वारा RCF जनरल मैनेजर व अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारियों कारखाने व आसपास क्षेत्रीय संबंधी समस्याओं मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।  

चर्चा दौरान RCF  जनरल मैनेजर ने कहा कि वह RCF के डिब्बों की गुणवता, कर्मचारियों की कार्यकुशलता व यहां की सुविधाओं को देखकर आकर्षित हुआ हूँ। हम सब मिलकर आगे और भी प्रयास करते हुए हर क्षेत्र में RCF को नंबर एक पर लेकर जाने का भरपूर प्रयास करेंगे। 

चर्चा के प्रमुख केंद्र बिंदु वर्कशॉप से बाहर कार्यरत कर्मचारियों को इंसेंटिव एरिया में स्थानांतरण करने, बेतहाशा बढ़ रही आउटसोर्सिग पर रोक लगाने, खाली पड़े पदों को जल्द नई भर्ती के द्वारा भरने, उत्पादन लक्ष्य के अनुसार नए पदों का सृजन करने, प्रशासनिक भवन में पांच दिवसीय कार्यसप्ताह लागू करवाने, बारिश इत्यादि से बचने के लिए सभी कर्मचारियों के लिए एक बार बरसाती देने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा में रहे।

RCFEU के महासचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि RCFEU द्वारा कर्मचारियों व कारखाने संबंधी मांगों को हमेशा पहल के आधार पर रखकर उन्हें हल करवाने का भरसक प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा की RCF प्रशासन के साथ हुई दो दिवसीय 7th PNM मीटिंग बेहद सुखद माहौल में संपन्न हुई है, जिसमें जनरल मैनेजर व अन्य प्रमुख अधिकारियों द्वारा भरपूर सहयोग के साथ कर्मचारियों व कारखाने से संबंधित मांगों पर विस्तारपूर्वक बात हुई। 

दो दिन चली मीटिंग में मुख्य रूप में प्रशासनिक भवन में बैंक कार्य प्रणाली की तर्ज कार्य दिवस लागू करने के पर रेलवे बोर्ड से चर्चा करने, बोगी शॉप में बोगी फ्रेम, बोगी बोलस्टर आदि सभी कॉम्पोनेंट्स के पेट का कार्य करने के लिए स्ट्रेस रिलीव नया फर्नेस प्लांट लगाने, व्हील शॉप के कर्मचारियों को वर्ष में दो जोड़ी सेफ्टी शूज देने, 5 टन में 3 टन के नए फोर्क लिफ्ट खरीदने, ट्रेड से मंगवाई जा रहे सामान की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु गुणवत्ता विभाग द्वारा ऑडिट निरीक्षण करने व TPI के द्वारा निरीक्षण कर भेजी जा रही सामग्री में पाई जाने वाली अनियमितताओं को दूर करने, वर्कशॉप में टूटी हुई सड़कों की मरम्मत कर उन्हें ठीक करने, कर्मचारियों को सेफ्टी शूज का नंबर बदलने का विकल्प देने संबंधी, रेडीका से इलाज हेतु रेफर किए मरीजों को डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाइयां को कांबिनेशन में देने के लिए, वेस्ट कॉलोनी साइड बाउंड्री की दीवार को ऊंचा करने व सुरक्षा तार लगाने संबंधी, बेस्ट कॉलोनी में एटीएम लगाने हेतु, टाउनशिप एरिया में लगे सभी व्यायाम जिम को अपग्रेड करने तथा खराब हो चुके को उचित रिपेयर/मरम्मत करने के लिए, मकानों में अतिरिक्त सीलिंग फैन, एग्जॉस्ट फैन तथा री-वायरिंग का पेंडिंग कार्य जल्द पूरा करने पर सहमति बनी। 

वहीं गेट नंबर 2 तथा 3 पर भारी ट्रैफिक के चलते रोड क्रॉस करने में आ रही मुश्किल तथा दुर्घटनाओं को देखते हुए टी जंक्शन पर येलो लाइट व चेतावनी बोर्ड लगवाने का प्रयास करने, हाल्ट स्टेशन पर जाने के लिए हाल्ट स्टेशन गेट ट्रेन के समय में खोले जाने संबंधी, शावर टेस्टिंग पर शेड के निर्माण करने हेतु, महिला कर्मचारियों को मिलने वाले सेफ्टी शूज, दुपट्टा इत्यादि मिलने में हो रही देरी तथा उसकी गुणवत्ता संबंधी, फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट, स्टेडियम में ओपन जिम व चारों कोनों पर जिमनास्टिक पाल और रस्सी क्लाइंबर लगाने के लिए, केंद्रीय विद्यालय दो के बाहर अत्यधिक धूप व बारिश के मौसम में अभिभावकों के रुकने व बच्चों के खेलने के लिए शैड का निर्माण करने, सभी प्रकार की PPE`s आइटम की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने, गेट नंबर 1 को पैदल व दोपहिया वाहनों के लिए सुबह 7 से साय 5 बजे तक खोलने के लिए, RRB व RRC से कर्मचारियों की सीधी भर्ती के लिए उच्च स्तरीय प्रयास करने, स्टोर डिपो, एम एंड सी लैब के कर्मचारी/सुपरवाइजर को इंसेंटिव/पीसीओ का लाभ देने संबंधी बोर्ड को पत्र भेजने, रेडिका के कर्मचारियों और उनके परिवारों को टूर इत्यादि हेतु बाहर जाने के लिए एक स्पेशल ACCW कोच का निर्माण करने, रेडिका में एक अन्य कम्युनिटी हॉल का निर्माण करने, गेट संख्या तीन पर रोजाना भारी भरकम ट्रैकों के लग रहे जमावड़े के कारण कर्मचारियों व उनके परिवारों को आने-जाने में हो रही परेशानियों के संबंध में निपटारा करने हेतु, गेट नंबर 2 पर फ्लड लाइट लगवाने, वर्कर क्लब व सुपरवाइजर क्लब में कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं व इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने इत्यादि कार्य करने के लिए समयबद्ध सहमति बनाई गई।

इसके अतिरिक्त सिविल विभाग व इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को वर्कशॉप में भेजने, प्रोडक्शन टारगेट के अनुसार वर्कशॉप के इंफ्रास्ट्रक्चर में जल्द बढ़ोतरी करने, प्रोडक्शन टारगेट के अनुसार नए पदों का सृजन कर जल्द भर्ती करने, पीएनएम बैठक में लिए गए निर्णयों को समयबद्ध तरीके से लागू किए जाने, आरसीएफ कॉलोनी में सप्लाई किए जाने वाले पानी के अंदर एक्सपायरी दिनांक के सोडियम हाइपोक्लोराइट की जांच करने, कॉलोनी में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने वर्कर क्लब में शैड एवं स्टोर का निर्माण करने, बेतहाशा बढ़ रही आउटसोर्सिंग पर लगाम लगाने इत्यादि मुद्दों पर भी गंभीरता पूर्ण चर्चा हुई।

PNM मीटिंग में RCFEU की तरफ से अमरीक सिंह अध्यक्ष, सर्वजीत सिंह महासचिव, दर्शन लाल कार्यकारी अध्यक्ष, मंजीत सिंह बाजवा संयुक्त सचिव, बचित्तर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाबू सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसपाल सिंह सेखों उपाध्यक्ष, तलविंदर सिंह उपाध्यक्ष, भरत राज संगठन सचिव, प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, तरलोचन सिंह प्रेस सचिव, नरेन्द्र कुमार कार्यकारी सदस्य, चन्द्रभान कार्यकारी सदस्य तथा रेडिका प्रशासन की तरफ से मंजुल माथुर महाप्रबंधक, अरुन कुमार जैन प्र.मु.यां.इंजी. संजीव मिश्र प्र.मु.सा.प्रबं, रमेश कुमार प्र.मु.वि.इंजी. खिंडू राम प्र.मु. इंजी, भुपेश्वर अत्री प्र. मु.का.अधि, डॉ. एलएन रामालिंगम प्र.मु.चि.अधि, प्रदीप कुमार प्र.मु.सु.आ, सुमित कपूर सचिव/महाप्रबंधक, छोटे लाल उप मु.का.अधि, आरपी सिंह उप.वि.स. एवं मु.ले.अधि, जितेश कुमार, स.उप.महाप्रबंधक (सामान्य) शामिल रहे।   

No comments