कपूरथला पुलिस ने हाईटेक नाके पर कार सवार दो नशा तस्कर किए काबू , FIR दर्ज ...
- पटियाला वासी आरोपियों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस ने ढिलवां हाइटेक नाके पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान हाइटेक नाका पुलिस टीम ने कार सवार दो नशा तस्करो को काबू किया है। जिनके पर से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपिओ के खिलाफ थाना ढिलवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि थाना ढिलवां के SHO मुकेश कुमार ने करते हुए बताया कि दोनों आरोपी पटियाला के रहने वाले है। आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायगी।
मिली जानकारी अनुसार हाइटेक नाका इंचाज ढिलवां ASI अजैब सिंह दवारा पुलिस टीम के साथ हाइटेक नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जाँच की जा रही थी। इसी दौरान अमृतसर से जालंधर जा रही गाड़ियों की चेकिंग के चलते एक कार इटिओस टोयटा नंबर ( PB-03-BK-8639 ) को संदेह के आधार पर रोका गया। जिसमें दो युवक सवार थे। चेकिंग दौरान उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
तभी ढिलवां थाने को सूचित किया गया तो ड्यूटी अधिकारी ASI कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच उक्त युवकों से 50 ग्राम हेरोइन और कार कब्जे में ले ली गई। पूछताछ में आरोपिओ की पहचान साहिल बचन निवासी कालोनी बाबा दीप सिंह नगर पटियाला व रजत किशोर निवासी मुहल्ला गुरु नानक नगर पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ढिलवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।















No comments