कपूरथला में एक वर्कशॉप पर लाखो की चोरी .....
- थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ की FIR दर्ज, जाँच जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में गोइन्दवाल सड़क पर गांव भवानीपुर में एक ट्रेक्टर वर्कशॉप पर लाखो रुपए के सामान चोरी होने की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि चोर जाते समय वर्कशॉप में लगे CCTV केमरो की DVR भी साथ ले गए है। वहीँ घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 331(4),305 के तहत FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI राजिंदर कुमार ने करते हुए बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल चोरों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी अनुसार बलविंदर सिंह वासी गांव मजादपुर ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसकी बस अड्डा गांव भवानीपुर के नजदीक ट्रेक्टर रिपेयर की वर्कशॉप है। बीती रात करीब 9 बजे के बाद कोई अज्ञात चोर दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़ कर अंदर घुसे और 20 हजार रुपए कीमत की टूल किट व 13 हजार रुपए कीमत के 6 जैक, 1 लाख रुपए कीमत की 10 ट्रेक्टर प्रेशर प्लाटें व 25 हजार रुपए की कीमत का ट्रेक्टर का अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
उसने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले चोर जाते समय वर्कशॉप में लगे CCTV केमरो की DVR भी अपने साथ ले गए है। ताकि उनकी पहचान न हो सके। दूसरी तरफ पीड़ित की शिकायत के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305 के तहत FIR दर्ज कर ली है। जाँच अधिकारी ASI राजिंदर कुमार ने बताया कि मोके पर पहुँच गंभीरता से जाँच की जा रही है। और आसपास लगे CCTV केमरो को भी खंगाला जा रहा है।















No comments