ब्रेकिंग न्यूज़

RCF बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन कल ...

- 3 नए अपराधिक कानून के मानव अधिकारों पर खतरों की संभावना पर होगा विचार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

RCF बचाओ संघर्ष कमेटी की एक जरूरी मीटिंग वर्कर क्लब आरसीएफ में की गई। जिसमें 1 जुलाई 2024 से लागू 3 नए आपराधिक कानून पर चर्चा की गई। संघर्ष कमेटी के नेताओं सर्वजीत सिंह एवं राजवीर शर्मा ने बताया कि बस्तीवादी विरासत पीछा छुड़वाने के नाम पर देश पर थोपे गए नए आपराधिक कानून दर असल देश के मेहनतकश एवं संघर्षशील लोगों की जुबान बंदी करने के लिए लाए गए हैं।  

देश के 150 के लगभग सांसदों को निलंबित करने के बाद केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी ठोस बहस के पास करवाए गए कानूनों पर अब सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। इन कानूनों लागू होने के बाद देश के आम लोगों, चेतन एवं संघर्षशील लोगों पर कौन-कौन से खतरे मंडरा रहे हैं उनको समझने के लिए RCF के सभी संगठनों द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन 30 जुलाई 2024, दिन मंगलवार, शाम 7:00 बजे साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) रेल कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। 

जिसमें डॉ. परमिंदर सिंह, ट्रस्टी, देश भगत यादगार हॉल, जालंधर एवं पूर्व प्रमुख्य, अंग्रेजी विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर मुख्य वक्ता के तौर पर तथा एडवोकेट दलजीत सिंह सेवा मुक्त डीएसपी पंजाब पुलिस, वक्ता के रूप में देश के हालातो तथा 3 नए आपराधिक कानून व श्रम कानूनों पर में अपनी बात रखेंगे।  

संघर्ष कमेटी के नेताओं ने कहा कि तीन अपराध कानून, श्रम कानूनों पर कुठाराघात आदि के खतरों को महसूस करते हुए आरसीएफ के सभी संगठन एकजुट हैं। उन्होंने आरसीएफ के सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों को इस विचार गोष्ठी में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आओ सब सिर जोड़कर आ रही चुनौतियों पर चिंतन कर संघर्ष की रूपरेखा तैयार करें।

मीटिंग में राजवीर शर्मा अध्यक्ष RCF मेंस यूनियन, सर्वजीत सिंह महासचिव, अमरीक सिंह अध्यक्ष RCFEU, मंजीत सिंह बाजवा कैशियर RCF बचाओ संघर्ष कमेटी, जीत सिंह ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाईज एसोसिएशन, दर्शन लाल अध्यक्ष इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर एसोसिएशन, बक्शीश सिंह इंजीनियर्स एसोसिएशन RCF, तरसेम सिंह यूरीया RCF, भूपेंद्र ओबीसी एसोसिएशन RCF आदि विशेष रूप में शामिल थे।

No comments