कपूरथला की युवती से 4.80 लाख की ठगी ....
- युवती से शादी रचाने और परिवार को विदेश लेजाने का दिया झांसा
- पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवक पर की FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक युवती से शादी रचाने और परिवार को कनाडा भेजने का झांसा देकर 4.80 लाख रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टौ करते हुए जाँच अधिकारी ASI नवीन कुमार आरोपी को नोटिस भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी अनुसार पीड़ित युवती रुपिंदर कौर वासी गांव तलवंडी चौधरियां ने पुलिस को बताया कि वह गुरनाम सिंह वासी गांव खीरिया जाट गोकन खेरी उत्तर प्रदेश को पहले से जानती थी। अकसर ही दोनों में बातचीत होती रहती थी। इस दौरान गुरनाम सिंह ने उसे शादी करने का वादा किया और कहा कि वह उससे शादी करने के बाद उसके भाई व परिवार को कनाडा भेज देगा।
इस दौरान आरोपी गुरनाम सिंह ने मेरे भाई व परिवार को कनाडा भेजने के नाम पर 4.80 लाख रुपए लिये। मगर उन्हें विदेश नहीं भेजा और न ही उसके साथ शादी की है। जब युवती ने दिए गए रुपए वापिस मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए और खाते की एंट्री के आधार पर आरोपी पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके बाद थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने आरोपी गुरनाम सिंह के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी व 13 पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्ज रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जाँच अधिकारी ASI नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेज कर बुलाया जायगा। जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी भी की जायगी।

~2.jpeg)













No comments