ब्रेकिंग न्यूज़

रेल हादसा ---- मुंबई-हावड़ा मेल की 18 बोगियां पटरी से उतरी, 2 की मौत, NDRF का रेस्क्यू जारी ..


रूट डायवर्ट कर अन्य ट्रेनों का परिचालन किया शुरू 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। झारखण्ड     

झारखंड के जमशेदपुर में आज सुबह सवेरे मुंबई-हावड़ा मेल की 18 बोगियां पटरी से उतरने की खबर है। बताया जा रहा है कि पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी। मुंबई-हावड़ा मेल पटरी पर गिरे मालगाड़ी के कोच से टकराई और वह भी डिरेल हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगो के घायल होने की सुचना है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल भेजा गया है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। मोके पर NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  

चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी के अनुसार रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुँच गई हैं। फ़िलहाल चक्रधरपुर रेल मंडल में हुए हादसे के बाद बिलासपुर से हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया है। वहीं रेलवे प्रशासन दवारा राउरकेला से रूट डायवर्ट कर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद यात्रियों के परिजन को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए है।  

बता दे कि मालगाड़ी के डिब्बे से टक्कर के बाद मुंबई हावड़ा मेल के18 कोच पटरी से उतर गए। बी-4 कोच में सफर कर रहे 3 यात्री टॉयलेट और गेट के बीच फंस गए। NDRF ने गैस कटर से कोच काटकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन 3 की मौत हो गई। हालांकि 2 लोगों की मौत की ही आधिकारिक पुष्टि हुई है।  

No comments