ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के RCF क्वार्टर में मिली लहू-लुहान महिला के मामले में बड़ा खुलासा ... ??

- महिला के मरने से पहले का एक वीडियो आया सामने  

- महिला ने ही अपने पति पर चाकू से किए थे वार, और आप भी हुई घायल. विडिओ की पुष्टि SP ने की  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के RCF क्वार्टर में खून से लथपथ मिली महिला के मामले में बडी खुलासा हुआ है। घायल महिला ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया था कि उसी ने चाकू से अपने तथा अपने पति पर वार किए थे। हालांकि पुलिस द्वारा घायल महिला को अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई थी। और उसका पति अभी भी गंभीर अवस्था में जालंधर के एक निजी अस्पताल में उपचार आधीन है। महिला के वीडियो में दिए ब्यान की पुष्टि SP रूपिंदर कौर भट्टी ने भी की है। 

वहीँ उन्होंने यह भी कहा कि बताया कि महिला की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर 194 BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है और घायल पति की हालत अब बहुत बेहतर है। लेकिन अभी तक वह बयान देने के काबिल  नहीं है। 

बता दे कि रेल कोच फैक्ट्री के टाइप 2  के क्वार्टर नंबर 454-B में शुक्रवार को एक महिला सुमित्रा मुंडी के लहू-लुहान होने और उसके पति  सुनील मुंडी के गंभीर घायल अवस्था अस्पताल में भर्ती होने की सूचना भुलाना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जाँच शुरू करते हुए महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया था।  हालाँकि सुनील मुंडी का उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला के गर्दन पर कई तेजधार हथियार से घाव के निशान भी थे।   

भुलाना चोंकि इंचार्ज ASI पूर्णचंद के अनुसार मृतक सुमित्रा का उसके पति सुनील मुंडी से झगड़ा हुआ था। और आधी रात के बाद लगभग 3 बजे सुनील मुंडी घायल अवस्था में RCF के अस्पताल में भर्ती हुआ। उसके भी चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव के निशान है। जिसकी MLR काटने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ कार्तिक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए। जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया था कि उक्त दंपति के बेटा तथा बेटी वेस्ट बंगाल में है। 

भुलाना चोंकि पुलिस ने महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था। बताया यह भी जा रहा है कि महिला सुमित्रा डिप्रेशन में रहती थी। 

उक्त मामले में सुमित्रा मुंडी के घायल अवस्था में बातचीत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिला ने मरने से पहले महिला ने यह कबूल किया है कि उसने ही मानसिक तनाव के चलते अपने पति पर चाकू से बार किए थे और इसी दौरान उसके शरीर पर भी घाव हुए हैं। 

इस वीडियो की पुष्टि करते हुए SP  रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि महिला ने मरने से पहले दिए बयान का एक वीडियो पुलिस की जाँच में मिला है। जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों के बयान के आधार पर धारा 194 BNS के तहत महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया जाएगा।  

No comments