जरूरी खबर ---- PSEB ने पंजाबी की परीक्षा के लिए शेड्यूल किया जारी ...
- जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध, रोल नंबर भी वहीँ से डाउनलोड होंगे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा 29 और 30 जुलाई को होगी। जबकि परीक्षा के लिए प्रवेश फार्म आज से बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकेंगे। वहीँ परीक्षा फार्म 18 जुलाई तक बोर्ड की सिंगल विंडो के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। परीक्षा से संबंधित जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉग इन करके प्राप्त की जा सकती है।
बता डे कि विद्यार्थी जब अपने दस्तावेज लेकर बोर्ड मुख्यालय आएंगे तो उन्हें अपना 10वीं का मूल प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और अपना सत्यापित फोटो बोर्ड मुख्यालय में जमा कराना होगा। अन्यथा नियमों का पालन न करने वालों के रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। इसकी जुम्मेवारी स्टूडेंट्स की रहेगी।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को रोल नंबर उनके घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। बल्कि उन्हें बोर्ड की वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड करने होंगे। 24 जुलाई को रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड हों जायँगे।
यह भी बताने योग्य है कि पंजाब में राज्य भाषा एक्ट लागू है। और पंजाब में सरकारी नौकरी के लिए दसवीं कक्षा तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना जरूरी किया गया है। इसी कड़ी PSEB द्वारा हर तीन महीने बाद परीक्षा आयोजित की जाती है। ताकि योग्य लोगों को मौका दिया जा सकें।















No comments